छत्रपति संभाजीनगर: सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए, 21 हजार से अधिक किशोरियों का मुफ्त HPV टीकाकरण अभियान शुरू

Sambhajinagar Health Campaign: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 14 वर्ष से अधिक आयु की किशोरियों को मुफ्त HPV टीका लगाया जाएगा। जिले में करीब 21 हजार 195 पात्र किशोरियां इस अभियान से लाभान्वित होंगी।
Chhatrapati Sambhajinagar: To prevent cervical cancer, free HPV vaccination campaign for over 21,000 adolescent girls begins
Chhatrapati Sambhajinagar HPV Vaccination Drive ( सोर्स : शोसल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar HPV Vaccination Drive: छत्रपति संभाजीनगर महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है, अब 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) की रोकथाम के लिए मुफ्त टीका लगाने की शुरुआत हुई है। जिले में लगभग 21 हजार 195 पात्र किशोरियों को इसका लाभ मिलेगा।

जिलाधिकारी दिलीप स्वामी व जिला परिषद के सीईओ अंकित के मार्गदर्शन में स्कूली शिक्षा विभाग तथा महिला व बाल विकास विभाग के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है। अगले तीन महीनों तक विशेष अभियान के रूप में चलाने के बाद इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

डिजिटल पोर्टल पर पंजीकरण

सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों, आयुष्मान स्वास्थ्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, ग्रामीण अस्पतालों व सरकारी मेडिकल कॉलेजों में टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार के यू-दिन डिजिटल पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रहेगा, यह स्वैच्छिक होगा व केवल अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही लगाया जाएगा, टीका लगने के बाद किशोरियों के बाएं हाथ की उंगली पर मार्किंग की जाएगी।

महिलाओं में दिख रहा अधिक खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अनुसार महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर दूसरे स्थान पर है। इस बीमारी का मुख्य कारण एचपीची संक्रमण माना जाता है व टीकाकरण से इसका खतरा 90 से 99 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है, यह वैक्सीन वायरस के प्रकार 16 व 18 से सुरक्षा प्रदान करती है। अब तक दुनिया भर में 50 करोड़ से अधिक डोज सुरक्षित रूप से दी जा चुकी है। निजी बाजार में इस टीके की कीमत लगभग 3 से 5 हजार रुपए है।

लाभार्थियों की संख्या

क्रमांक तहसील पात्र लाभार्थी
1 संभाजीनगर 4,557
2 गंगापुर 2,627
3 कन्नड 3,042
4 खुलताबाद 958
5 फुलंब्री 3,090
6 सिल्लोड 1,280
7 सोयगांव 3,026
8 वैजापुर 824
कुल (जिला) 21,195

डीएम ने की अपील

सरकारी अभियान के तहत इसे निःशुल्क दिया जाएगा। जिलाधिकारी स्वामी, सीईओ उपनिदेशक डॉ. कांचन वानोरे व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभय धानोरकर ने अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे व अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com