आसमान में दिखेगा भारतीय वायु सेना का शौर्य, नागपुर में आज से 'एयर फेस्ट 2026' का आयोजन

Nagpur Air Fest 2026: नागपुर में भारतीय वायु सेना की मेंटेनेंस कमांड की ओर से 21 और 22 नवंबर 2026 को दो दिवसीय 'एयर फेस्ट 2026' का आयोजन किया जा रहा है।
nagpur air fest 2026 indian air force air show
एयर फेस्ट नागपुर(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारतीय वायु सेना की मेंटेनेंस कमांड की ओर से 21 और 22 नवंबर को दो दिवसीय एयर फेस्ट 2026 का आयोजन।

  • सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान आसमान में अपनी ताकत और क्षमता का प्रदर्शन करेगा।

  • सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम 35 मिनट तक रोमांचक हवाई करतब दिखाएगी।

  • आकाश गंगा टीम की स्काईडाइविंग और सारंग हेलिकॉप्टर टीम का प्रदर्शन रहेगा प्रमुख आकर्षण।

Air Fest Nagpur: भारतीय वायु सेना की मेंटेनेंस कमांड द्वारा 21 और 22 नवंबर 2026 को एयर फोर्स नगर नागपुर में 2 दिवसीय भव्य 'एयर फेस्ट 2026' का आयोजन किया जा रहा है। रोमांचक आयोजन में नागपुरवासियों को भारतीय वायु सेना के जांबाजों का अदम्य साहस और हैरतअंगेज हवाई करतब देखने को मिलेंगे।

कार्यक्रम की समय सारणी

प्रदर्शनों का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।

  • सुबह 10.04 से 10.10 तक एमआई-17 हेलिकॉप्टर और गरुड़ कमांडो का प्रदर्शन

  • सुबह 10.13 से 10.31 तक आकाश गंगा टीम द्वारा स्काईडाइविंग

  • सुबह 10.31 से 10.42 बजे सुखोई-30 (Su-30) लड़ाकू विमान का प्रदर्शन

  • सुबह 10.43 से 11 तक : सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम के करतब

  • सुबह 11 से 11.09 तक: पैरामोटर प्रदर्शन

  • सुबह 11.09 से 11.44 तक सूर्यकिरण प्रोबेटिक टीम का मुख्य शो

  • सुबह 11,44 से 11.46 तक आभार प्रदर्शन

  • सुबह 11:46 से दोपहर 12 बजे तक : एरोमॉडलिंग प्रदर्शन

nagpur air fest 2026 indian air force air show
26 नवंबर को नागपुर में होगा वॉक फॉर संविधान, भारी संख्या में शामिल होने की संविधान प्रेमियों से अपील

मुख्य आकर्षण

  • सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम लड़ाकू विमानों द्वारा आसमान में रोमांचक और सटीक एरोबेटिक करतब,

  • सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम हेलिकॉप्टरों के माध्यम से शानदार और तालमेल भरे हवाई प्रदर्शन।

  • आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम जांबाज पैरादूपर्स द्वारा आसमान से पैराशूट छलांग का रोमांचक प्रदर्शन।

  • सुखोई-30 एमकेआई: भारतीय वायु सेना के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान की गर्जना और शक्ति का प्रदर्शन।

  • गरुड़ स्पेशल फोर्सेज वायु सेना के विशेष कमांडो दस्ते द्वारा साहसिक ऑपरेशन का जीवंत प्रदर्शन।

  • एयर वॉरियर ड्रिल टीम: विशेष औपचारिक ड्रिल और सटीक तालमेल का प्रदर्शन।