Vidarbha Weather: नवंबर में कढ़ाके की ठंड, 7 सालों का टूटा रिकॉर्ड, इन जिलों में IMD का अलर्ट
Nagpur Coldest November Day: नागपुर में नवंबर का 7 साल का सबसे ठंडा दिन दर्ज, न्यूनतम तापमान 10.8°C तक गिरा। पारा औसत से 5.7°C कम, सर्दी ने बढ़ाई कंपकंपी।
- Written By: प्रिया जैस
बढ़ी ठंड (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो)
Vidarbha Minimum Temperature: सर्दी अब सिटी को अपनी चपेट में लेती जा रही है। नवंबर का महीना ही अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ता जा रहा है। संडे को मौसम विभाग ने सिटी का न्यूनतम तापमान 10.8 डिसे दर्ज किया। संडे इस सीजन का सबसे कूल डे रहा। इतना ही नहीं बीते 7 वर्षों का सबसे ठंडा दिन भी रहा। वर्ष 2018 में 27 नवंबर को सिटी का न्यूनतम तापमान 11.0 डिसे दर्ज किया था।
संडे को उससे कम तापमान दर्ज किया गया। यह औसत से 5.7 डिसे कम रहा। विभाग ने संडे का अधिकतम तापमान 28.5 डिसे दर्ज किया जो औसत से 2.5 डिसे कम रहा। बताते चलें कि बीते 8-10 दिनों से सिटी का न्यूनतम तापमान 12-13 डिसे के आसपास ही चल रहा था। बीते 3 दिनों से तो तापमान 12.0 डिसे पर बरकरार था लेकिन संडे को यह और नीचे चला गया।
निकल गए गर्म कपड़े
अब तो दिन में भी छांव में ठंड लग रही है। लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों में देखा जा रहा है। स्वेटर, शाल, जैकेट, टोपे निकल गए हैं। पंखे-एसी भी बंद हो गए हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 22 नवंबर तक सिटी का मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ का फैसला: विदर्भ में 15 जून से स्कूल शुरू करने का आदेश रद्द, सरकार को झटका
Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट, 100 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD की चेतावनी
Nagpur Weather: तेज हवाओं और बिजली के साथ बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी, जानें आज का नागपुर का मौसम
Maharashtra Weather: 15 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
इस दौरान अधिकतम तापमान 27-28 डिसे और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिये हैं। हालांकि जिस तरह से पारा तेजी से गिरता जा रहा है इससे कयास लग रहे हैं कि यह नवंबर अपना पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ सकता है।
- 27 नवंबर 2018 को 11 डिसे दर्ज हुआ था तापमान
- 10.8 डिसे तक संडे को उतरा न्यूनतम पारा
- 5.7 डिसे सामान्य से रहा कम
नवंबर महीने के सर्वाधिक ठंडे दिन
| नवंबर महीना | साल | सर्वाधिक ठंडा दिन (डिसे) |
|---|---|---|
| 30 नवंबर | 1912 | 6.7 |
| 30 नवंबर | 1974 | 7.0 |
| 30 नवंबर | 1970 | 8.2 |
यह भी पढ़ें – नामांकन से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका, तिड़के-साजा सेठ ने छोड़ी पार्टी, BJP-NCP की टिकट पर फाइट
सर्वाधिक कूल रहा गोंदिया
संपूर्ण विदर्भ फिलहाल सर्दी की चपेट में है लेकिन संडे को गोंदिया सबसे कूल रहा। गोंदिया का न्यूनतम तापमान 9.6 डिसे दर्ज किया गया। वहीं अकोला 12.6, अमरावती 12.5, भंडारा 10.0, बुलढाना 13.3, ब्रम्हपुरी 14.0, चंद्रपुर का न्यूनतम तापमान 13.6 डिसे दर्ज किया गया। गड़चिरोली का न्यूनतम तापमान 12.2 डिसे, वर्धा 12.0, वाशिम 11.2 और यवतमाल का न्यूनतम तापमान 10.8 डिसे दर्ज किया गया।
बीते 10 वर्षों की स्थिति (नवंबर)
| वर्ष | दिनांक | न्यूनतम तापमान (डिसे) |
|---|---|---|
| 2015 | 21 | 14.4 |
| 2016 | 10 | 9.8 |
| 2017 | 26 | 10.4 |
| 2018 | 27 | 11.0 |
| 2019 | 26 | 14.2 |
| 2020 | 10 | 11.5 |
| 2021 | 28 | 12.4 |
| 2022 | 27 | 11.2 |
| 2023 | 18 | 15.1 |
| 2024 | 27 | 11.7 |
