NMC Elections: चुनावी मैदान में कोई नहीं था सामने, नागपुर मनपा की 9 समितियों में हुआ क्लीन स्वीप! देखें लिस्ट
NMC Subject Committee Elections: नागपुर मनपा की 9 विषय समितियों के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित। अश्विनी जिचकार और दिव्या धुरडे समेत 18 को मिली कमान। जानें पूरी लिस्ट।
- Written By: प्रिया जैस
सभापति और उपसभापति निर्विरोध जीते (सौजन्य-नवभारत)
Unopposed Election Nagpur: नागपुर महानगर पालिका की 9 विषय समितियों के सभापति और उपसभापति पदों के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। इन सभी पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था, जिसके चलते पीठासीन अधिकारी संजय मीणा ने सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध चयन की घोषणा की। चुनाव प्रक्रिया मनपा मुख्यालय के डॉ. पंजाबराव देशमुख स्मृति स्थायी समिति सभागार में शुक्रवार को पूरी की गई।
निगम सचिव डॉ. रंजना लाडे ने नामांकन पत्रों का वाचन किया, जिसके बाद पीठासीन अधिकारी ने आवेदनों की जांच की। उम्मीदवारों को आवेदन वापस लेने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया था, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद सभी 9 समितियों के पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई।
इन समितियों को मिले नए पदाधिकारी
- स्थापत्य व प्रकल्प समिति : अश्विनी जिचकार (सभापति), प्रदीप पोहाणे (उपसभापति)
- चिकित्सा सेवा व स्वास्थ्य समिति : मनीषा अतकरे (सभापति), श्रीकांत आगलावे (उपसभापति)
- विधि विशेष समिति : निधि तेलगोटे (सभापति), संजयकुमार बालपांडे (उपसभापति)
- शिक्षा विशेष समिति : संतोषदेवी लद्धा (सभापति), भारती बुंदे (उपसभापति)
- गंदी बस्ती उन्मूलन व आवास समिति : रुतिका मसराम (सभापति), संदीप गवई (उपसभापति)
- खेल विशेष समिति : दर्शनी धवड (सभापति), संजय चावरे (उपसभापति)
- महिला व बाल कल्याण समिति : सारिका नांदूरकर (सभापति), लक्ष्मी यादव (उपसभापति)
- जलप्रदाय समिति : दिव्या धुरडे (सभापति), विजय झलके (उपसभापति)
- कर निर्धारण व कर संकलन समिति : सरिता कावरे (सभापति), सुनील हिरणवार (उपसभापति)
यह भी पढ़ें – SU-30 Crash: तिरंगे में लौटा नागपुर का बेटा, शव देख टूटा आंसूओं का बांध, देश के लिए जीना चाहते थे पूर्वेश
सम्बंधित ख़बरें
अभिजीत दीपके का अगला टार्गेट लॉक! महाराष्ट्र के बड़े नेता होंगे अगली विकेट? एथनॉल विवाद ने बढ़ाईं फ्लाईओवर मैन
छात्रों को नहीं करना पड़ेगा दीक्षांत समारोह का इंतजार: रिजल्ट आते ही डिजिलॉकर पर मिलेंगे डिग्री
नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नर्क जैसे हालात: अतिक्रमण, ऑटो चालकों की दबंगई से जनता त्रस्त
सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म बांटने में भेदभाव: PM श्री के छात्रों को पूरा अनुदान, समग्र शिक्षा वालों को आधा
अग्नि शमन और विद्युत समिति का चुनाव टला
निगम सचिव लाडे ने जानकारी दी कि अग्निशमन और विद्युत विशेष समितियों के लिए किसी भी उम्मीदवार का नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। इस कारण पीठासीन अधिकारी ने इन 2 समितियों के लिए चुनाव नहीं होने की घोषणा की। इस अवसर पर महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीला हाथीबेड और सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का अभिनंदन किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
