नागपुर मनपा चुनाव: पिंक बूथ से आदर्श बूथ तक.., हर ज़ोन में महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान
Pink Booth Nagpur: नागपुर महानगर पालिका चुनाव में 10 ज़ोन में 'पिंक' और 'आदर्श' बूथ तैयार। महिला कर्मचारियों के हाथों में होगी कमान। जानें आपके इलाके का खास मतदान केंद्र।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर में पिंक बूथ (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Polling Station List: नागपुर महानगर पालिका के आम चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और महिला मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन ने एक विशेष पहल की है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार शहर के सभी 10 जोनों में एक ‘पिंक बूथ’ और एक ‘आदर्श बूथ’ स्थापित किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया मनपा आयुक्त एवं चुनाव अधिकारी अभिजीत चौधरी के मार्गदर्शन में की जा रही है।
प्रत्येक जोन में एक मतदान केंद्र ऐसा होगा जहां पूरी चुनाव प्रक्रिया केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संभाली जाएगी। इन केंद्रों को ‘पिंक बूथ’ कहा जाएगा। इन केंद्रों को आकर्षक बनाने के लिए उन्हें गुलाबी रंग के गुब्बारों और गुलाबी बैनरों से सजाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य चुनाव में महिलाओं की भागीदारी और मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना है।
आदर्श बूथ का नया फंडा
मनपा चुनाव के लिए पिंक बूथ के साथ-साथ हर जोन में एक ‘आदर्श बूथ’ भी बनाया जाएगा। इन केंद्रों पर मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए यहां रैम्प और व्हीलचेयर का विशेष प्रबंध किया गया है। इन बूथों को विभिन्न सूचनात्मक पोस्टरों और बोर्डों से सजाया जाएगा ताकि मतदाताओं को एक सुखद अनुभव मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
भागवत साहब क्या यही है आपका हिंदू राष्ट्र? संघ के गढ़ में उद्धव ठाकरे की ललकार, पूछे तीखे सवाल
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
जोन के अनुसार प्रमुख मतदान केंद्रों की सूची
| ज़ोन | ‘पिंक’ बूथ (सिर्फ महिला स्टाफ) | ‘आदर्श’ बूथ (अत्याधुनिक सुविधाएं) |
| लक्ष्मीनगर | नीरी मॉडल स्कूल | माउंट कार्मेल स्कूल, अजनी चौक |
| धरमपेठ | डिक अस्पताल प्रशिक्षण केंद्र, रविनगर | — |
| हनुमाननगर | लालबहादुर शास्त्री शाला | — |
| धंतोली | सुयोगनगर विरंगुला केंद्र | मेहर बाबा सोसाइटी भवन |
| नेहरूनगर | स्वामी नारायण विद्यालय | केडीके कॉलेज, नंदनवन |
| गांधीनगर | बिंजानी महिला महाविद्यालय | कच्छी पाटीदार समाज भवन |
| सतरंजीपुरा | पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल | मिल्लत उर्दू प्राथमिक शाला |
| लकड़गंज | अनुभूति पार्क | भास्कर व्यास सांस्कृतिक सभागृह |
| आसीनगर | तिरपुड़े कॉन्वेंट | गुरुनानक फार्मेसी कॉलेज |
| मंगलवारी | हरिकिशन पब्लिक स्कूल | दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय |
