NMC Elections: 3,044 केंद्रों के लिए ‘कलर कोडेड’ ईवीएम मशीन तैयार, मनपा प्रशासन ने कसी कमर
Nagpur Municipal Corporation Election: 15 जनवरी को वोटिंग के लिए 3,044 पोलिंग स्टेशन तैयार हैं। EVM का डिस्ट्रीब्यूशन पूरा हो गया है। ज़ोन-वाइज़ बूथ और कलर-कोडेड बैलेट की डिटेल्स देखें।
- Written By: प्रिया जैस
ईवीएम मशीन तैयार (सौजन्य-नवभारत)
NMC EVM Distribution: नागपुर महानगरपालिका के आम चुनाव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए मनपा का पूरा तंत्र मुस्तैद है। मनपा आयुक्त तथा चुनाव अधिकारी डॉ. अभिजीत चौधरी के आदेशानुसार शहर के सभी 10 जोनों के अंतर्गत आने वाले 3,044 मतदान केंद्रों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वितरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
ईवीएम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चुनाव प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए 3,000 से अधिक कंट्रोल यूनिट (CU) और लगभग 10,000 बैलट यूनिट (BU) वितरित किए गए हैं। इन मशीनों में प्रभाग वार बैलट पेपर लगाने और मेमोरी चिप व बैटरी फिट करने का काम तेजी से चल रहा है।
सुरक्षा के मद्देनजर इन मशीनों को सीताबर्डी स्थित बचत भवन के सुरक्षा कक्ष से जीपीएस और भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच भेजा गया है। वितरण के बाद मशीनों को संबंधित चुनाव निर्णय अधिकारियों की उपस्थिति में सीसीटीवी निगरानी और नागपुर पुलिस पहरे के बीच सीलबंद कर सुरक्षित रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
भागवत साहब क्या यही है आपका हिंदू राष्ट्र? संघ के गढ़ में उद्धव ठाकरे की ललकार, पूछे तीखे सवाल
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
रंगों के आधार पर होगा सीटों का चयन
राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस बार मतदाताओं की सुविधा के लिए मतपत्रों को रंगों के आधार पर विभाजित किया गया है।
- सीट ‘अ’: सफेद रंग का मतपत्र
- सीट ‘ब’: हल्का गुलाबी रंग का मतपत्र
- सीट ‘क’: हल्का पीला रंग का मतपत्र
- सीट ‘ड’: हल्का नीला रंग का मतपत्र
यह भी पढ़ें – नितिन गडकरी का ‘नागपुर मॉडल’, वाठोड़ा में भरी चुनावी हुंकार, बोले- 2 साल में साफ होगी नाग नदी
अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. माधवी खोडे-चवरे ने लकड़गंज जोन में चल रहे कार्यों की समीक्षा की, जबकि मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने अजनी स्थित सामुदायिक भवन का दौरा कर निरीक्षण किया। अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी. और उपायुक्त मंगेश खवले के नेतृत्व में किसी भी तकनीकी बाधा से निपटने के लिए 10 प्रतिशत रिजर्व मशीनें और अतिरिक्त बैकअप की व्यवस्था भी की गई है। नोडल अधिकारी के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए अत्यंत पारदर्शिता के साथ संपन्न की जा रही है।
जोन वार मतदान केंद्रों का विवरण
| जोन | बूथ संख्या |
|---|---|
| लक्ष्मीनगर | 321 |
| धरमपेठ | 284 |
| हनुमाननगर | 325 |
| धंतोली | 256 |
| नेहरूनगर | 285 |
| गांधीबाग | 327 |
| सतरंजीपुरा | 282 |
| लकड़गंज | 296 |
| आसीनगर | 314 |
| मंगलवारी | 314 |
