Nagpur News: गैस कटर से काटे गए अवैध बोर्ड; गांधीबाग और नंगा पुतला चौक पर मनपा का कड़ा प्रहार
Nagpur NMC Encroachment Drive: नागपुर मनपा का सभी 10 जोन में महा-अभियान! सीताबर्डी, महल और लक्ष्मीनगर से हटाई गईं अवैध दुकानें। हाई कोर्ट की फटकार के बाद जागी महानगर पालिका।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर न्यूज
Sitabuldi Main Road Action: नागपुर सिटी में अतिक्रमण को लेकर हाल ही में हाई कोर्ट की चिंता और 4 वर्ष बाद मनपा की हुई विशेष सभा के दिन अचानक जागी महानगर पालिका के प्रवर्तन विभाग की ओर से सिटी के सभी 10 जोन में अतिक्रमण उन्मूलन कार्रवाई को अंजाम दिया गया जिसमें विशेष रूप से सीताबर्डी, महल, गांधीबाग और लक्ष्मीनगर जोन में कई अवैध दुकानों को हटाया गया।
शहर के विभिन्न जोन में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों और दुकानों को हटाया गया, ताकि नागरिकों के आवागमन के लिए रास्ता साफ हो सके।
धरमपेठ और लक्ष्मीनगर जोन में हुई बड़ी कार्रवाई
धरमपेठ जोन के अंतर्गत प्रवर्तन विभाग की 2 टीमों ने सीताबर्डी मेन रोड से लेकर वेरायटी चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर सघन अभियान चलाया। इसी प्रकार लक्ष्मीनगर जोन के तहत सेमिनरी हिल्स परिसर, वेंकटेश मार्केट, खामला रोड, स्वालंबीनगर और भेंडे लेआउट जैसे प्रमुख क्षेत्रों में फुटपाथ पर लगे अवैध ठेलों और दुकानों को हटाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
नियमों की अनदेखी? नागपुर बेसा-घोगली रोड पर स्पीड ब्रेकरों से वाहन चालक परेशान, आधे किमी में 8 गतिरोधक
संदेह कभी सबूत का विकल्प नहीं हो सकता: नागपुर कोर्ट ने हत्याकांड के मामले में आरोपी महिला को किया दोषमुक्त
सरकारी कर्मचारियों को राहत, नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; जाति प्रमाणपत्र विवाद से पेंशन नहीं होगी प्रभावित
गांधीबाग और महल परिसर में दिनभर चला अभियान
गांधीबाग जोन के तहत मनपा की टीम ने महल चौक से बडकस चौक तक के पूरे इलाके में कार्रवाई की। यहां दिनभर चले अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर यातायात में बाधा डालने वाले अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। गांधीबाग स्थित नंगा पुतला चौक के आसपास सड़कों के किनारे पर अवैध रूप से लगाए गए एड बोर्ड को भी निकाला गया।
यह भी पढ़ें – तेरहवीं के बाद खुलेगा राज! अनिल देशमुख के दावे ने मचाई सनसनी, अजित पवार हादसे पर किया बड़ा खुलासा
इन बोर्ड को निकालने के लिए मनपा की ओर से गैस कटर का भी सहारा लिया गया। कार्रवाई में सहायक आयुक्त (अतिक्रमण विभाग) हरिष राऊत और प्रवर्तन अधीक्षक संजय कांबले के मार्गदर्शन में मनपा की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। सूत्रों के अनुसार, शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रह सकती है।
