नागपुर: विदर्भ की आवाज बुलंद करेगा नया हाइ-टेक विधानभवन; 1 ही इमारत में दोनों सदन, जानें क्या है पूरा मामला?
Nagpur New Assembly Building News: नागपुर में 250 करोड़ से अधिक की लागत वाला नया विधानभवन दिसंबर 2028 तक तैयार होगा। हफीज कॉन्ट्रैक्टर द्वारा डिजाइन यह भवन विदर्भ के मुद्दों को नई मजबूती देगा।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)
Nagpur Vidhan Bhavan News: नागपुर में वर्तमान विधानभवन में राज्य के मुद्दों के साथ ही विदर्भ के भी मुद्दे उठाये जाते हैं परंतु अब जो शानदार, जानदार नई बिल्डिंग बनाई जा रही है वह देखकर विदर्भ के विधायकों का ‘जोश हाई’ होगा और ‘विदर्भ’ के मुद्दों को ज्यादा मजबूती से उठाने के लिए प्रेरित होंगे। ‘विदर्भ’ की आवाज को बुलंद करने में निश्चित रूप से नई बिल्डिंग अहम ‘रोल’ अदा करने जा रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर कैबिनेट कमेटी ने 11 मार्च को इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।
नए प्लान में सबसे अधिक खास बात यह है कि विधान परिषद और विधानसभा कक्ष एक ही बिल्डिंग में ऊपर और नीचे बनाई जाएंगे। अभी दोनों कक्ष अलग-अलग बिल्डिंग में हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए हफीज कॉन्ट्रैक्टर को आर्किटेक्ट बनाया गया है। आर्किटेक्ट कंपनी ने एक बेहद खूबसूरत बिल्डिंग की डिजाइन (आरंभिक) तैयार की है। वर्तमान बिल्डिंग से छेड़छाड़ किए बिना तैयार नया डिजाइन 50 मीटर ऊंचाई वाला है। इसमें विधानसभा का हाल नीचे होगा, जबकि विधान परिषद का सेंट्रल हॉल ऊपर माले में बनाया जाएगा।
इसी बिल्डिंग में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों के लिए जगह होंगी। यह बिल्डिंग जीरो संविधान चौक की ओर खाली जगह में बनाना तय हुआ है। परिसर में ही 7 मंजिला प्रशासनिक बिल्डिंग बनाने को भी मंजूरी मिल गई है। यहां पर सभी सचिव, आईएएस अधिकारी बैठेंगे। अब तक इन्हें अलग-अलग स्थानों पर बैठाया जाता रहा है। कई अधिकारी नाग भवन में भी बैठते हैं। नए भवन सभी को एक परिसर के नीचे लाने का काम करेगा। सातों मंजिलों में सभी के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने की प्लानिंग भी हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
कोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
पर्यावरण की ओर बढ़ते कदम, 20,000 ई-बसों के लिए एसटी कॉर्पोरेशन तैयार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
छत्रपति संभाजीनगर बनेगा ग्लोबल ऑटो हब, टोयोटा लगाएगी अत्याधुनिक SUV निर्माण संयंत्र
यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर में श्रीमहाकाली माता यात्रा आज से प्रारंभ: हनुमान जयंती पर उमड़ेगा जनसैलाब, प्रशासन की पुख्ता तैयारी
सरकारी प्रेस में भी 7 मंजिला भवन
नागपुर विधानसभा विस्तारीकरण के लिए सरकारी प्रेस की जगह भी मिली है। इस स्थान पर भी एक 7 मंजिला भवन बनाने की प्लानिंग है। यह भी अधिकारियों के लिए होगा। विधानसभा और इस परिसर को जोड़ने के लिए अंडर ग्राउंड मार्ग का निर्माण किया जाएगा जिससे परिसर में आना-जाना काफी सुगम हो जाएगा। इन दोनों प्रोजेक्ट में कम से कम 250 कारें और सैकड़ों टूव्हीलर पार्किंग के लिए जगह होगी जिससे पार्किंग की समस्या भी समाप्त हो जाएगी।
दिसंबर 2028 में होगा फाइनल
यह प्रोजेक्ट एमएसआईडीसी को सौंपा गया है। एमएसआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन फाइनल करने की तिथि तय है। दिसंबर 2028 में इस प्रोजेक्ट को हर हाल में पूरा करना है।
