नागपुर में ‘दिशा’ बनी ‘सोनम’, आसिफ के प्यार में पति को उतारा मौत के घाट
इंदौर के बाद अब महाराष्ट्र के नागपुर में राजा रघुवंशी जैसा एक हत्याकांड सामने आया है। नागपुर में एक पत्नी ने अपने आशिक के मदद से बिस्तर पर पड़े अपने पति को क्रूरता से मौत के घाट उतार दिया।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर में हत्याकांड (कंसेप्ट फोटो)
नागपुर: नागपुर पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय महिला दिशा रामटेक ने अपने बीमार बिस्तर पर पड़े पति चंद्रसेन रामटेक की मदद कर दी। इस वारदात को अंजाम देने में आरोपी महिला के आशिक ने भी उसका साथ दिया। महिला ने अपने आशिक आसिफ उर्फ राजाबाबू टायरवाला की मदद से पति को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला तारोड़ी खुर्द इलाके का है।
आरोपी महिला का पति लकवा का शिकार हो गया था, जिसके बाद से ही रामटेक बिस्तर पर पड़ा हुआ था और उसका लकवे का इलाज चल रहा था। पुलिस ने बताया कि पति की बीमारी के दौरान ही दिशा और आसिफ को प्यार हुआ और प्यार परवान चढ़ा।
दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद
आरोपी दिशा के पति चंद्रसेन को जब उनकी पत्नी और आसिफ के रिश्ते के बारे में पता चला, तो दोनों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच काफी झगड़ा शुरू। पुलिस के अनुसार इस तनाव के बाद ही दिशा और आसिफ ने चंद्रसेन को रास्ते से हटाने की साजिश बना ली थी।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा पार्षद जंगम पर दुष्कर्म का आरोप, पार्षद ने भी दर्ज कराई ब्लैकमेलिंग की एफआईआर
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
सांसद के घर के पास चली गोलियों! जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की दिनदहाड़े हत्या, रांची में दहशत का माहौल
सोलापुर में 9 महीने की गर्भवती महिला की बेरहमी से पीटकर हत्या, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार
दिशा ने शुक्रवार (4 जुलाई) को दिशा ने चंद्रसेन को कथित तौर पर बिस्तर पर ही पकड़ा और आसिफ ने तकिया लेकर उसका चेहरा दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया है कि महिला ने पहले काफी नाटक किया और दावा किया कि बीमारी के कारण पति की मौत हो गई। लेकिन जब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो कुछ और ही सामने आया।
पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
पोस्टमार्टम में पति की मौत बीमारी के चलते नहीं बल्कि गला घोटे जाने के कारण हुई, ये जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने दिशा से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद दिशा ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ड्राइवर बनते थे शिकार, पहाड़ बनते थे कब्रगाह… दिल्ली से सीरियल किलर गिरफ्तार
राजा रघुवंशी हत्याकांड
कुछ समय पहले ही मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने हनीमून पर अपने पति की हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार सोनम का अपने ही पिता के कर्मचारी राज कुशवाह से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते उसने अपने पति की हत्या कर दी। अब तक इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राजा की लाश 2 जून को मेघालय की एक घाटी में मिली थी। जबकि, पत्नी सोनम लापता थी। बाद में उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था।
