नागपुर परिवहन विभाग बजट( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नागपुर

मनपा बजट में बड़ा फेरबदल: नागपुर मनपा परिवहन विभाग का बजट 524 से बढ़कर 640 करोड़ तक पहुंचने की तैयारी

Nagpur Transport Department Budget: नागपुर मनपा के परिवहन बजट में बढ़ोतरी की तैयारी। 524 करोड़ से बढ़कर 640 करोड़ तक प्रस्ताव, स्थायी समिति में आज पेश होगा बजट।

अंकिता पटेल

Nagpur Municipal Budget: नागपुर महानगर पालिका में प्रशासन की ओर से आयुक्त द्वारा रखे गए बजट के बाद स्थायी समित्ति की ओर से आम बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसी तरह से आम बजट में शामिल परिवहन समिति का बजट बनाने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

सोमवार को परिवहन समिति के सभापति की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 का सुधारित तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रस्तावित बजट स्थायी समिति को सौपा जाएगा।

बताया जाता है कि परिवहन विभाग प्रशासन द्वारा समिति को सौंपे गए बजट में समिति सभापति की ओर से कुछ संशोधन किया गया जिससे 524 करोड़ के सौंपे गए बजट में संशोधन के बाद अब यह आंकड़ा 640 करोड़ तक जाने की संभावना जताई जा रही है।

यहां तक कि मनपा आयुक्त के बजट में परिवहन विभाग को वित्तीय सहयोग को रूप में भले ही 160 करोड़ उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया हो, किंतु समिति सभापति की ओर से 240 करोड़ तक वित्तीय प्रावधान उपलब्ध कराने की मांग स्थायी समिति की ओर से की जा रही है।

आय बढ़ाने के दिए विकल्प

परिवहन समिति सभापति की ओर से उनके बजट में आय बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। इसके लिए बस स्टाप पर होर्डिंग्स लगाने के नए विकल्प पर मंथन किया जा रहा है।

बताया जाता है कि इस संदर्भ में अंतिम निर्णय लगभग हो चुका है। सिटी में सैकड़ों बस स्टाप है, जहां होर्डिंग्स का विकल्प दिया जा सकता है। इससे परिवहन विभाग को अच्छी आय होने की उम्मीद है।

मोर भवन के लिए 10 करोड़ का प्रावधान

मोर भवन से बसों के संचालन के दौरान कई तरह की परेशानियां होती है। यहां तक कि लोगों को खड़े रहने के लिए अच्छे शेड, पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं, दिन भर बसों की आवाजाही से धूल का गुबार उड़ता रहता है। इसे देखते हुएबस डिपो का कायाकल्प करने के लिए बजट में 10 करोड़ का प्रावधान हो सकता है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज