नागपुर मनपा में सीवर सफाई कर्मचारियों के नियोजन पर हंगामा, 2 जोनों ने छिपाई प्रभागवार जानकारी

Nagpur Sewer Cleaning: नागपुर महानगरपालिका की आम सभा में सीवर चेंबरों की सफाई और सफाई कर्मचारियों के असमान नियोजन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। नगरसेवक शकील पटेल ने गड़बडी का आरोप लगाया ।
nagpur municipal corporation sewer cleaning staff shortage
नागपुर मनपा सफाई व्यवस्था (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नागपुर मनपा की आम सभा में सीवर सफाई कर्मचारियों के असमान नियोजन को लेकर जोरदार हंगामा।

  • 10 में से 8 जोनों ने दी प्रभागवार जानकारी, लकड़गंज और नेहरू नगर जोन पर जानकारी छिपाने का आरोप।

  • ताजबाग क्षेत्र में सीवर कार्य के लिए सफाई कर्मचारी लगाए जाने से करीब 30 सड़कों पर झाड़ू लगाने वाला कोई नहीं।

  • प्रशासन ने माना कि कर्मचारियों की कमी के कारण शहर के 20 से 25 प्रतिशत बीट खाली हैं।

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर महानगरपालिका की आम सभा में शहर के विभिन्न प्रभागों में सीवर चेंबरों से गाद निकालने और सफाई कर्मचारियों के असमान नियोजन को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। नगरसेवक शकील पटेल ने सदन में सवाल उठाते हुए प्रशासन को घेरा कि शहर के प्रत्येक प्रभाग में सीवर चेंबर से गाद और मिट्टी निकालने के लिए कितने कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के 10 जोनों में से 8 जोनों ने प्रभागवार कर्मचारियों की स्पष्ट जानकारी दी, लेकिन लकड़गंज और नेहरू नगर जोन ने प्रभागवार ब्यौरा देने के बजाय केवल कुल संख्या बताकर जानकारी छिपाने का प्रयास किया।

रिजर्व स्टाफ रखने की वकालत

नगरसेवक पटेल ने कर्मचारियों के अवकाश पर जाने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यदि सीवर कर्मचारी बीमार या छुट्टी पर चला जाए तो पूरा प्रभाग ठप हो जाता है। उन्होंने आसीनगर जोन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिसिल्टिंग के लिए 107 कर्मधारी है और 11 कर्मवारी आपात स्थिति के लिए रिजर्व रखे गए है। उन्होंने मांग की कि इसी व्यवस्था को पूरे शहर के सभी जोनों में अनिवार्य रूप से लागू किया जाना चाहिए ताकि आपातकाल में कार्य बाधित न हो।

सफाई कर्मचारियों को सीवर कार्य में लगाने से बीट खाली

पटेल ने दूसरा गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि बीट के अनुसार झाडू लगाने वाले सफाई कर्मचारियों में से ही कुशल लोगों को निकालकर सीवर व चोकेज निकालने के काम में लगाया जा रहा है। इससे मूल सफाई व्यवस्था धरमरा गई है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन व धार्मिक स्थल ताजबाग स्थित है, जहां 17 बीट है और कर्मचारियों को सींवर कार्य में लगाने के कारण लगभग 30 सड़कों पर झाडू लगाने वाला कोई नहीं बचा है।

प्रशासन की ओर से उपायुक्त राजेश भगत ने इस घर स्पष्ट किया गया कि महानगरपालिका के पास कर्मचारियों की शत-प्रतिशत संख्या उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते सभी प्रभागों में औसतन 20 से 25 प्रतिशत बीट खाली है।

nagpur municipal corporation sewer cleaning staff shortage
ठाणे: MMRDA के 12 गांवों के लिए अलग क्षेत्रीय कार्यालय की मांग, एकनाथ शिंदे ने दिया आश्वासन

संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

चर्चा के दौरान शकील पटेल ने कहा कि लकडगंज जोन में कुल 53 से 55 और नेहरू नगर जोन में 84 कर्मचारी बताए गए है, लेकिन यह नहीं बताया गया कि किस प्रभाग में कितने कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब 8 जोन सही जानकारी दे सकते है।

इन 2 जीनों ने प्रभागवार जानकारी क्यों नहीं दी। पटेल ने पांच वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों और जमादारी के तत्काल तबादले की मांग दोहराई और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने सवाल किया कि क्या इन जोनों के अधिकारी शहर से चाहर रहते हैं जो सदन को उत्तर तक नहीं दे या रहे हैं।

तिगत बाट खाल

जोनल अधिकारियों के प्रशिक्षण और समीक्षा के निर्देश सदन में सदस्यी की चिताओं को सुनने के बाद सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर और वरिष्ठ पार्षद बंडू राऊत ने माध्यस्थता करते हुए शेष 2 जोनों की विस्तृत जानकारी आगामी 5 तारीख की सदन बैठक में पेश करने का सुझाव दिया इसके बाद महापौर नीता ठाकरे ने प्रशासन को कड़े निर्देश दिए कि जिन दो जोनों की प्रभागवार रिपोर्ट नहीं आई है, उसे तत्काल तैयार कराया आए।

nagpur municipal corporation sewer cleaning staff shortage
Weather Today: महाराष्ट्र में नवंबर के आखिरी रविवार को कैसा रहेगा मौसम? जानें मुंबई, पुणे और नागपुर का हाल

विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश

महापौर ने यह भी स्वीकार किया कि शहर में कर्मचारियों की कमी है, लेकिन प्रत्येक प्रभाग की भौगोलिक स्थिति और आवश्यकता भिन्न है। महापौर ने स्पष्ट किया कि ताजबाग जैसे अधिक भीड़भाड़ और बड़े क्षेत्रों में मांग के अनुरूप अतिरिक्त कार्मचारियों का नियोजन किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों की बैठक बुलाकर उन्हें विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों और कर्मचारियों के उचित वितरण का समाधान निकाला जा सके।