

शिवसेना शहर प्रमुख व पूर्व नपा अध्यक्ष वामन म्हात्रे ने रखी मांग।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर सौंपा प्रस्ताव।
12 गांवों के नियोजित विकास के लिए आवश्यक उपाययोजना करने पर जोर।
एकनाथ शिंदे ने संबंधित मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
12 Villages Demand Separate MMRDA Regional Office: ठाणे जिले के अंबरनाथ तालुका में एमएमआरडीए के अंतर्गत आने वाले 12 गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए और नागरिकों को विकास कामों की अनुमति लेने की प्रक्रिया सुलभ हो, इसके लिए अंबरनाथ तालुका में एमएमआरडीए का स्वतंत्र क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने की मांग शिवसेना के शहर प्रमुख और पूर्व नपा अध्यक्ष वामन म्हात्रे ने की है।
इस संबंध में उपमुख्यमंत्री तथा नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर यह मांग की गई। इस अवसर पर शिवसेना के उप जिला प्रमुख संजय जाधव सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अंबरनाथ तालुका के 12 गांवों में एमएमआरडीए के माध्यम से विभिन्न विकास कार्य और नियोजन प्रक्रिया शुरू होते हुए, विकास कार्यो की अनुमति व प्रशासनिक कामों के लिए नागरिकों को बार-बार कार्यालयीन चक्कर लगाने पड़ते हैं। स्थानीय स्तर पर स्वतंत्र कार्यालय नहीं होने से विकास कार्यों की प्रक्रिया में देरी होती है। साथ ही, नागरिकों की परेशानी दूर करने के लिए ठाणे जिले के अंबरनाथ तालुका में स्वतंत्र क्षेत्रीय कार्यालय शुरू किया जाए, ऐसी मांग शिवसेना ने की है।
इसके अलावा विकास कामों की अनुमति प्रक्रिया को और सुलभ व तेज करना, प्रशासनिक अधिकारों का विकेंद्रीकरण कर स्थानीय स्तर पर निर्णय प्रक्रिया को गतिमान करना, कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद के विस्तार के बारे में सकारात्मक निर्णय लेना और 12 गांवों के नियोजित विकास के लिए आवश्यक उपाययोजना करने के मुद्दे भी इस अवसर पर रखे गए।
इन मांगों पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सकारात्मक चर्चा हुई है और संबंधित सवालों को मार्ग पर लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है, ऐसा वामन म्हात्रे ने बताया।