नागपुर मनपा के पौधारोपण अभियान पर सवाल, 5 हजार पौधों के लिए 30 लाख खर्च की जांच

Plantation Expense Controversy: नागपुर महानगरपालिका के पौधारोपण अभियान में राजभवन परिसर में 5,000 पौधे लगाने के लिए 30 लाख रुपये खर्च करने के प्रस्ताव पर विवाद खड़ा हो गया है।
nagpur municipal corporation plantation expense probe
नागपुर पौधारोपण अभियान(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर मनपा के राजभवन परिसर में 5,000 पौधे लगाने के लिए 30 लाख रुपये खर्च करने के प्रस्ताव पर सवाल उठे।

  • कांग्रेस पार्षद एवं स्थायी समिति सदस्य अभिजीत झा ने खर्च और ठेकेदार को काम देने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई।

  • स्वयंसेवी संस्थाओं और सीएसआर निधि से पौधारोपण संभव होने के बावजूद निविदा की शर्तों में छूट क्यों दी गई, यह सवाल उठाया गया।

  • स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी ने मामले का संज्ञान लेते हुए 7 से 10 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी।

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर महानगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान में वित्तीय खर्च और स्थलों के चयन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राजभवन परिसर में 5,000 पौधे लगाने के लिए 30 लाख रुपये का खर्च दिखाए जाने के मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब स्थायी समिति में प्रस्ताव पर चर्चा करते समय सदस्य अभिजीत झा ने प्रशासन की जमकर खिंचाई की।

कड़ी आपत्ति जताते हुए इस संदर्भ में जांच की मांग भी की जिसके बाद सभापति शिवानी दाणी ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए 7 से 10 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है। स्वयंसेवी संस्थाओं, सीएसआर निधि और जनभागीदारी के माध्यम से शहर में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य महानगरपालिका ने निर्धारित किया था। ऐसे में महज 5,000 पौधे लगाने के लिए निजी ठेकेदार को करीब 30 लाख रुपये का काम देने की क्या आवश्यकता थी? इस तरह का सवाल कांग्रेस पार्षद एवं स्थायी समिति सदस्य अभिजीत झा ने उठाया।

स्थायी समिति की बैठक

विशेषतः पौधारोपण का कार्य तत्काल करने का हवाला देते हुए निविदा की शर्त में छूट देकर महानगरपालिका के पंजीकृत ठेकेदार मेसर्स विदर्भ एन्वायरनमेंटल सर्विसेज के माध्यम से प्राक्कलित दर पर काम कराने की मंजूरी दी गई। इस कार्य को कार्योत्तर प्रशासनिक स्वीकृति देने तथा निविदा की शर्त में छूट देकर अनुबंध करने संबंधी प्रस्ताव स्थायी समिति की बैठक में मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया गया था।

nagpur municipal corporation plantation expense probe
1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

तो क्या 30 करोड़ खर्च करने की थी योजना ?

इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए अभिजीत झा ने प्रशासन की आर्थिक योजना और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि यदि 5,000 पौधे लगाने के लिए करीब 30 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं तो क्या 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रशासन ने 30 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई थी? जब स्वयंसेवी संस्थाओं और सीएसआर निधि के माध्यम से यह कार्य संभव था, तब निविदा की शर्त में छूट देकर ठेकेदार को काम देने की इतनी जल्दवाली क्यों की गई?

nagpur municipal corporation plantation expense probe
Maharashtra Weather: 27 नवंबर को सभी जिलों में मौसम शुष्क, मुंबई में गर्मी और नागपुर में प्रदूषण की चिंता

जांच के दायरे में आया भारी-भरकम खर्च

राजभवन प्रशासन द्वारा पथरीली और सख्त जमीन होने का हवाला देते हुए गड्ढे खोदने में अधिक लागत आने की दलील दी गई थी। हालांकि 5,000 पीछे के लिए 30 लाख रुपये की राशि को अत्यधिक मानते हुए समिति ने स्पष्टीकरण मांगा है।

अनदेखी क्यों

यह भारी-भरकम राशि वास्तव में कहां और क्यों खर्च की जा रही है? इस पर जांय की जाएगी। 5,000 पौधे लगाने के लिए केवल राजभवन का ही वयन क्यों किया गया, जबकि वहां 200 हेक्टेयर का विशाल क्षेत्र है और पहले से ही बर्ड पार्क, रोज मार्डन तथा समृद्ध इको पार्क मौजूद है। शहर के अन्य 50 ऐसे इलाके जहां ग्रीन कैनोपी तैयार करने के लिए मदद की सख्त जरूरत थी, उनकी अनदेखी क्यों की गई।