रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मिलेगा खास तोहफा! महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मिल सकती है बड़ी सौगात

Maharashtra Ladki Bahin Yojana Raksha Bandhan Gift 2026: रक्षाबंधन के अवसर पर महाराष्ट्र की पात्र महिलाओं को विशेष सौगात मिलने की संभावना। पढ़ें लाडली बहिन योजना की पूरी रिपोर्ट।
Maharashtra Ladki Bahin Yojana Raksha Bandhan Gift
रक्षाबंधन बोनस की उम्मीद में महारष्ट्र की लाड़ली बहनें(प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Updated on

Ladki Bahin Yojana Raksha Bandhan Gift: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना' की लाभार्थी महिलाओं के लिए आगामी रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास हो सकता है।

राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारों में यह प्रबल संभावना जताई जा रही है कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्य सरकार प्रदेश की पात्र महिलाओं को एक विशेष वित्तीय सौगात या बोनस किस्त दे सकती है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पूर्व के अनुभवों और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के पैटर्न को देखते हुए लाडली बहनों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

मध्य प्रदेश की तर्ज पर सौगात की उम्मीद

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में संचालित 'लाड़ली बहना योजना' के तहत हर साल रक्षाबंधन के अवसर पर लाभार्थी महिलाओं के खातों में नियमित किस्त के अलावा विशेष शगुन की राशि भेजी जाती रही है।

इसी तर्ज पर महाराष्ट्र में भी पूर्व में रक्षाबंधन के मौके पर लाडली बहनों को वित्तीय लाभ और सम्मान राशि देकर लाभान्वित किया गया था। यही वजह है कि राज्य की करोड़ों लाभार्थी महिलाएं इस बार भी रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से किसी बड़े ऐलान या विशेष आर्थिक पैकेज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

Maharashtra Ladki Bahin Yojana Raksha Bandhan Gift
पापा मम्मी को मत मारो, मासूम लगाता रहा गुहार, पति ने पट्रोल छिड़क कर पत्नी को जिंदा जला दिया

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

'माझी लाड़की बहिन योजना' के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में (DBT के माध्यम से) प्रदान की जाती है। यदि सरकार रक्षाबंधन पर अतिरिक्त सौगात का फैसला लेती है, तो इससे राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय महिलाओं को त्योहार के मौसम में बड़ी वित्तीय राहत मिलेगी। फिलहाल सभी की निगाहें राज्य के वित्त व महिला कल्याण विभाग की आगामी घोषणाओं पर टिकी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com