फोन पास होता तो बच जाती जान! बाइक से 85 फीट दूर खाई में गिरे नागपुर के 2 छात्र, तड़प-तड़प कर हुई मौत
MNLU Nagpur Road Accident: नागपुर में MNLU के 2 छात्रों की सड़क हादसे में मौत। न्यायाधीश और वकील के बेटे थे मृतक। पार्टी से लौटते समय वर्धा रोड पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार बाइक।
- Written By: प्रिया जैस
सड़क हादसा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Wardha Road Accident Bike Crash: नागपुर में ढाबे से पार्टी करके हॉस्टल लौट रहे महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विद्यापीठ (MNLU) के 2 छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तेज गति में लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। बाइक अनियंत्रित होकर रास्ते से दूर गड्ढे में जा गिरी। वहीं पड़े-पड़े दोनों की मौत हो गई। मृतकों में दत्त चौक, यवतमाल निवासी आर्यन रवींद्र सोनटक्के (19) और बेसा निवासी सक्षम विनोद बनसोड (20) का समावेश है।
आर्यन यवतमाल के वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र सोनटक्के का बेटा है, जबकि सक्षम के पिता विनोद बनसोड़ चंद्रपुर में न्यायाधीश थे। सक्षम बेसा में किराये के फ्लैट में रहता था, जबकि आर्यन विद्यापीठ के ही हॉस्टल में। बुधवार की दोपहर 3.30 बजे के दौरान दोनों मोटरसाइकिल क्र. एमएच.49-सीआर.1457 पर पार्टी करने के लिए हॉस्टल से निकले। रात में वापस हॉस्टल लौटते समय आर्यन काफी तेज गति में गाड़ी चला रहा था।
विद्यापीठ से 400 मीटर पहले ही मौजा वरंगा की ओर जाने वाली टर्निंग पर बाइक अनियंत्रित हो गई। डामर रोड से करीब 85 फुट दूर जाकर बाइक एक गड्ढे में गिरी। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए और वहीं उनकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह दोनों जख्मी हालत में दिखाई दिए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही बूटीबोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आर्यन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे का नया फैसला विवादों में, Mumbai Local Train में वेंडर एंट्री से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
बदलता गड़चिरोली: बंदूक छोड़ हाथ में ली नौकरी! पुलिस के मेले में 1,278 युवाओं का भविष्य संवरा
BMC Pet Animal Cremation: मुंबई में पालतू पशुओं के लिए आधुनिक दहन सुविधा शुरू, ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध
आड़ी बोतल पर भारी पड़ी खड़ी बोतल, महज 1 वोट ने बचा ली शराब की दुकान, यवतमाल में मचा घमासान!
परिजन और दोस्त परेशान
देर रात तक दोनों वापस नहीं लौटे तो हॉस्टल में साथ रहने वाले दोस्त परेशान हो गए। रात को ली गई अटेंडेंस में आर्यन गायब था। हॉस्टल के प्रभारी ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों ने भी उसे कॉल किया लेकिन जवाब नहीं मिला। वहीं दोस्त भी उन्हें ढूंढने के लिए निकले। रातभर दोनों की तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
यह भी पढ़ें – इतना अपमान…मैं पार्टी छोड़ दूंगा! नागपुर में आपसी कलह की ‘अखाड़ा’ बनी कांग्रेस, राउत की धमकी से मचा हड़कंप
पुलिस ने हॉस्टल पहुंचकर दोस्तों से पूछताछ कि तो पता चला दोनों वर्धा रोड पर स्थित होटल रोहित डीलक्स में पार्टी करने गए थे। आर्यन अपना मोबाइल फोन होटल में ही भूल गया था। होटल के मैनेजर ने इसकी जानकारी आर्यन की सहेली को दी थी जिसके बाद सभी की चिंता बढ़ गई। छात्र रातभर उनकी तलाश में बूटीबोरी तक गए। सुबह तक कोई सुराग नहीं मिला तो वापस लौट गए।
रात 11 बजे के दौरान ही होटल से निकले
पुलिस ने घटनाक्रम का पता लगाने के लिए होटल रोहित डीलक्स में भी जांच की। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि दोनों 11 बजे के दौरान ही होटल से निकल गए थे। आर्यन काफी तेज गति में बाइक चलाता हुआ निकला था। सीसीटीवी से भी यह बात स्पष्ट हुई। पुलिस का मानना है कि हॉस्टल लौटते समय ही गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। निर्जन स्थान और अंधेरा होने के कारण दोनों किसी को दिखाई नहीं दिए। वहीं जख्मी अवस्था में कोई मदद नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई।
