-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Garbage Vehicle Drivers Drunk Driving Test Bvg Ag Enviro Maharashtra News
Nagpur News: महिला की मौत के बाद जागी मनपा, कचरा गाड़ी चालकों के होंगे ड्रंक टेस्ट
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Garbage Vehicle Drivers: नागपुर में कचरा गाड़ियों के चालकों पर नशे में वाहन चलाने के आरोपों के बाद मनपा सख्त। ड्रंक एंड ड्राइव टेस्ट और विशेष स्क्वाड गठन के निर्देश जारी।

नागपुर कचरा वाहन चालक, ड्रंक एंड ड्राइव जांच,(प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Drunk Driving Test: नागपुर शहर में कचरा संकलन करने वाले वाहनों के चालक शराब के नशे में होने के आरोप मनपा की सभा में पार्षदों की ओर से लगाए गए। पार्षदों का कहना था कि शराब पीकर वाहन चलाने के कारण एक महिला की मृत्यु हो गई। यहां तक कि इस तरह की कई घटनाओं का अनुभव भी हुआ।
सदन में इस मसले को लेकर उठाई गई आवाज के बाद अब घनकचरा व्यवस्थापन विभाग की ओर से कचरा संकलन करने वाले वाहनों के चालकों का ‘ड्रंक एंड इछव टेस्ट करने का निर्णय लिया गया जिसके लिए कचरा संकलन की जिम्मेदारी संभाल रही बीवीजी और एजी एन्वायरों कम्पनियों को नोटिस जारी किए जाने की जानकारी उपायुक्त राजेश भगत ने दी। उन्होंने कहा कि कचरा उठाने वाले वाहनों के चालकों की शराब की जांच होगी। जांच के लिए विशेष दल (स्क्वाड) गठित करने के निर्देश दिए जाने की जानकारी भी दी।
महिला की मौत के बाद बड़ा आक्रोश
मनपा की सर्वसाधारण आमसभा में कई नगरसेवकों ने कचरा वाहनों से होने वाले हादसों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था।
शहर में घर-घर से कचरा संकलन की जिम्मेदारी एजी और बीवीजी कंपनियों के पास है। जिसके लिए शहर को अलग अलग जोनों में बांटा गया है। आरोप है कि इन कंपनियों के कई चालक ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होते हैं, जिससे शहर में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट से अमोल खताल को झटका, पूर्व राजस्व मंत्री की याचिका पर सुनवाई का रास्ता साफ, जानें क्या है मामला
पास्ता में निकला मरा हुआ कॉकरोच! मुंबई के मशहूर किड्स प्ले ज़ोन का VIDEO वायरल, हाइजीन पर उठे गंभीर सवाल
टूट रहा सब्र का बांध, 90 दिन बाद भी नहीं निकली Mumbai MHADA Lottery, आर्थिक तंगी से परेशान हुए मुंबईकर
ठाणे स्टेशन की कैंटीन में टमाटर खाता दिखा चूहा, VIDEO वायरल होने के बाद रेलवे ने की सख्त कार्रवाई
पार्षद ने एक घटना का उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में कुछ दिन पहले मनपा के कचरा संकलन वाहन ने घर के सामने खड़ी एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उस महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी।
मृतक महिला का परिवार काफी गरीब है, जिसके मद्देनजर उनके वारिसों को नौकरी देने की मांग आमसभा में उठाई गई। इसके साथ ही अन्य नगरसेवकों ने कचरा वाहनों द्वारा अब तक किए गए हादसों की पूरी सूची ही सदन में पढ़कर सुना दी, जिससे स्थिति को गंभीरता उजागर हुई।
कचरा वजन घोटाले में रोहिदास राठौड़ की सेवा होगी समाप्त
एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में मनपा के सेवानिवृत्त अधिकारी रोहिदास राठौड़ की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया गया। राठौड़ को सेवानिवृत्ति के बाद मानधन पर फिर से नियुक्त किया गया था। सदन में पार्षद की ओर से आरोप लगाया गया था कि यह एक वसूली एजेंट है जिसके द्वारा वहां पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
राठौड़ पर गंभीर आरोप है कि उन्होंने भांडेवाड़ी में कचरे का वजन करते समय कम वजन होने के बावजूद कागजों पर अधिक कचरा दिखाकर लाखों रुपये का घोटाला किया है। इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त राजेश भगत ने स्पष्ट किया कि घनकचरा व्यवस्थापन विभाग की ओर से उनका 6 महीने का अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) रद्द किया जाएगा।
उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश
सदन में इस विषय पर हुई तीखी चर्चा के बाद मनपा के घनकचरा व्यवस्थापन विभाग के उपायुक्त राजेश भगत ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एजी और बीवीजी कंपनियों को नोटिस जारी किया।
यह भी पढ़ें:-नागपुर नागरिक सहकारी बैंक का विस्तार, मेहकर शाखा शुरू; विलय के बाद बैंकिंग सेवाओं को नई मजबूती
उन्होंने कंपनियों को विशेष ध्यान देने की ताकीद दी है ताकि कचरा संकलन वाहनों से भविष्य में हादसे न हों। मनपा ने स्पष्ट किया है कि काम के दौरान किसी भी चालक को शराब पीने की अनुमति नहीं है और इसकी निगरानी के लिए कंपनियों को अपने स्तर पर एक जांच दल (पथक) गठित करना होगा।
Nagpur garbage vehicle drivers drunk driving test bvg ag enviro maharashtra news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कांवड़ यात्रा पर AIMIM प्रवक्ता के बयान से विवाद; संत समाज ने किया विरोध, पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग
Jul 30, 2026 | 07:43 PMदक्षिण कोरिया सीमा पर भटका अमेरिकी सैन्य ड्रोन; उत्तर कोरियाई सीमा के पास हड़कंप, इलाके कराए गए खाली
Jul 30, 2026 | 07:40 PMSawan Month: सावन में दही और कढ़ी खाना क्यों माना जाता है वर्जित? जानिए इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
Jul 30, 2026 | 07:38 PMजबलपुर: लव जिहाद के चंगुल में फंसी तलाकशुदा महिला आरक्षक! सोहराब शेख ने खुद को बताया था सौरभ; जानें पूरा मामला
Jul 30, 2026 | 07:27 PMश्रावण के पहले दिन काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम
Jul 30, 2026 | 07:26 PM39 साल पहले महज 9 लाख में बनता था ‘रामायण’ का एक एपिसोड, आज 4000 करोड़ में तैयार हो रही है रणबीर कपूर की फिल्म
Jul 30, 2026 | 07:25 PMक्या Likes और Followers तय कर रहे आपकी खुशी? नई स्टडी में Gen Z की Mental Health को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
Jul 30, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM














