नागपुर में 130 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, बड़े रैकेट का खुलासा; 7 की तलाश

Nagpur MD Drug Seizure: नागपुर के महल इलाके में क्राइम ब्रांच की NDPS सेल ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 130 ग्राम मेफेड्रॉन (MD) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया।
nagpur md drugs racket 130 grams two arrested
130 ग्राम मेफेड्रॉन बरामद(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नागपुर क्राइम ब्रांच की NDPS सेल ने महल इलाके से दो कथित ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया।

  • पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 130 ग्राम मेफेड्रॉन (MD) ड्रग्स जब्त की।

  • दोपहिया वाहन, दो मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटे सहित कुल 5.10 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई।

Nagpur Crime Branch Action: क्राइम ब्रांच की एनडीपीएस सेल ने गोपनीय जानकारी के आधार पर 2 ड्रग पेडलरों को 130 ग्राम मेफेड्रॉन ड्रग्स के साथ पकड़ा। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही ड्रग्स के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में बड़े सप्लायर सहित 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश में जुट गई है।

पकड़े गए आरोपी किला रोड, महल निवासी शेख मोहसीन अब्दुल गफ्फूर (28) और तुलसीबाग निवासी शेख शाकिब (30) बताए गए, फरार आरोपियों में भांडेवाड़ी निवासी तबरेज आलम उर्फ टीपू अंग्रेज; दसरा की तलाश रोड महल निवासी राहिल सलाम शेखः दीपनगर भांडेवाड़ी निवासी नौशाद इमरान मलिकः बड़ा ताजबाग निवासी इरफान; तुलसीबाग निवासी शेख इकराम शेख मुजफ्फर, दही बाजार निवासी आमिन और शेख साकिब का समावेश है। पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ ड्रग्स विक्रेता महल के झंडा चौक परिसर में सक्रिय हैं और माल लेकर इलाके में घूम रहे हैं।

nagpur md drugs racket 130 grams two arrested
गड़चिरोली में 4 लोगों की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन पकड़ाई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

दोपहिया के साथ पुलिस ने दबोचा

खबर के आधार पर पुलिस की टीम ने विकास स्कूल के पास मोहसीन और शाकिब को दोपहिया वाहन पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर मोहसीन के पास 70 ग्राम और शाकिब के पास 60 ग्राम एमडी बरामद हुई। गाड़ी की डिक्की में पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा, 2 मोबाइल और दोपहिया वाहन सहित 5.10 लाख रुपए का माल जब्त किया, पूछताछ करने पर दोनों ने तबरेज आलम, राहिल और नौशाद के ड्रग्स रैकेट के लिए काम करने की जानकारी दी। उनके द्वारा ही माल उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी।

nagpur md drugs racket 130 grams two arrested
चंद्रपुर में बनेगी स्वतंत्र पर्यटन स्थल प्रबंधन संस्था, ताडोबा सहित पर्यटन स्थलों का होगा विकास

7 फरार आरोपियों की तलाश जारी

पकड़ा गया माल उपरोक्त आरोपियों के कहने पर इरफान और इकराम द्वारा पहुंचाने की जानकारी दी। जब्त किए गए माल में से कुछ पावडर पहले ही आमिन और शाकिब को बेचे जाने की जानकारी दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर भारत क्षीरसागर, एपीआई आनंद बिछेवार, हेड कांस्टेबल इमरान शेख, ज्ञानेश्वर भोंगे, विवेक अढाऊ और संतोष शेंद्रे ने कार्रवाई को अंजाम दिया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए हैं। वहीं फरार 7 आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।