Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NMC Politics: गडकरी के आवास पर हुई बैठक और बदल गए समीकरण; जानें कौन होगा नागपुर का अगला महापौर?

Nagpur Mayor Election: नागपुर महापौर चुनाव में नीता ठाकरे और स्नेहल ठाकरे के बीच मुकाबला। भाजपा में पदों की अदला-बदली से वरिष्ठ पार्षद नाराज, शिवानी दानी को मिली तिजोरी की चाबी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 02, 2026 | 08:37 AM

नागपुर मेयर (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

NMC Polls 2026: नागपुर महानगर पालिका के 9 वर्ष बाद हुए आम चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत हासिल तो हुआ, इसके बावजूद महापौर और उपमहापौर का प्रत्याशी निर्धारित होने में 15 दिन का समय लग गया। बहरहाल अब इन दोनों पदों को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख आने के कारण ही महापौर पद के लिए भाजपा की ओर से प्रभाग 28 की पार्षद नीता ठाकरे को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया गया है।

चुनावों में कांग्रेस को केवल 34 सीटें हासिल हुई हैं। इसके बावजूद कांग्रेस ने न केवल महापौर बल्कि उपमहापौर पद का चुनाव भी लड़ने का निर्णय लिया है। महापौर पद के लिए कांग्रेस ने प्रभाग 11 की पार्षद स्नेहल ठाकरे को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। इसलिए अब महापौर पद के लिए 2 ठाकरे के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

इसी तरह से उपमहापौर पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी संजय बालपांडे के खिलाफ कांग्रेस ने उत्तर नागपुर से कांग्रेस के पार्षद विवेक निकोसे को उतारने का मन बनाया है। सोमवार को दोपहर 2 बजे मनपा मुख्यालय में दोनों पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

व्हॉट्सऐप पर वोटर स्लिप: AI वोटरबोट से क्रांति, संभाजीनगर बना स्मार्ट चुनाव का मॉडल

Budget 2026: फडणवीस-गडकरी के शहर के साथ हो गया खेला, मेट्रो को लगा झटका, बजट में मांगे थे 1,335 करोड़

Budget 2026 पर आदित्य ठाकरे का हमला, बोले-सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला राज्य सबसे ज्यादा उपेक्षित

Budget 2026: बजट में मुंबई को बड़ी रफ्तार, ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट्स के लिए 9,103 करोड़ आवंटित

दानी के हाथ तिजोरी की चाबी, अचानक बदले पद

सूत्रों के अनुसार मनपा में प्रमुख पदों पर नियुक्ति को लेकर हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर अहम बैठक हुई जिसमें पार्टी के तमाम बड़े नेता उपस्थित थे। बैठक में नामों पर मंथन होने के बाद महापौर के लिए नीता ठाकरे, उपमहापौर के लिए उत्तर नागपुर से महेन्द्र धनविजय, स्थायी समिति के सभापति के लिए मध्य नागपुर के संजय बालपांडे के नाम तय किए गए थे।

किंतु नागपुर विकास आघाड़ी के रूप में पार्टी के पंजीयन और नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दौर में अचानक पद बदल दिए गए जिसमें न केवल उपमहापौर पद के लिए प्रत्याशी बदला गया, बल्कि स्थायी समिति के सभापति का पद भी बदल दिया गया। अब संजय बालपांडे को स्थायी समिति के सभापति के बदले उपमहापौर तो बनाया जा रहा है, किंतु उत्तर से वरिष्ठ पार्षद महेन्द्र धनविजय का पत्ता साफ कर दक्षिण-पश्चिम से पहली बार की पार्षद शिवानी दानी के हाथ में मनपा की तिजोरी की चाबी देने का निर्णय लिया गया है।

सदस्यों में जमकर नाराजगी

सूत्रों की मानें तो पार्टी के वरिष्ठ स्तर पर चल रहे इस अदला-बदली के कारण महापौर को छोड़कर तमाम पदों के लिए निर्धारित पार्षदों में जमकर नाराजगी देखने को मिली। जानकारों की मानें तो वरिष्ठ होने के कारण संजय बालपांडे को स्थायी समिति का सभापति बनाने का निर्णय लिया गया था किंतु अब उपमहापौर जैसे नाममात्र के पद के लिए उनका नाम आने से मध्य नागपुर के कार्यकर्ताओं में भी खासी नाराजगी है।

यह भी पढ़ें – Budget 2026: कहां गई नागपुर-मुंबई बुलेट ट्रेन? बजट में रेलवे की बड़ी घोषणाएं, पर संतरा नगरी के लिए कुछ नहीं

माना जा रहा है कि भाजपा को इस तरह की अदला-बदली के कारण नाराजगी होने की संभावना पहले से ही थी। यही कारण था कि बगावती सुर दबाने के लिए पहले ही तमाम पार्षदों की ओर से इस्तीफे भी ले लिए गए।

वरिष्ठ पार्षदों की झोली खाली

सूत्रों के अनुसार चुनाव में भाजपा ने लगभग 63 पूर्व पार्षदों के टिकट काट लिए थे। उसी समय से कार्यकर्ताओं में नाराजगी चल रही थी। चुनाव परिणामों में भारी बहुमत के बाद अब वरिष्ठ पार्षदों को किनारे कर लिया गया है।

माना जा रहा था कि उत्तर नागपुर से वीरेन्द्र कुकरेजा, पूर्व नागपुर से बंटी कुकडे, दक्षिण नागपुर से वरिष्ठ पार्षद पिंटू झलके, दिव्य धुरडे, दक्षिण-पश्चिम से विशाखा मोहोड, पश्चिम से अश्विनी जिचकार जैसे वरिष्ठ पार्षदों को कुछ महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे। फिलहाल इन वरिष्ठ पार्षदों की झोली खाली है जबकि पहली बार चुनकर आईं शिवानी दानी को मनपा की तिजोरी की चाबी सौंपी जा रही है।

Nagpur mayor election neeta thackeray vs snehal thackeray nmc politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2026 | 08:37 AM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.