अब नागपुर में मिलेगा समंदर किनारे रहने का सुख, ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ लाया दुबई जैसा लाइफस्टाइल
Nagpur Marina Project: 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' ने नागपुर मरीना प्रोजेक्ट के जरिए शहर में पहली बार मैनमेड बीच और लग्जरी लाइफस्टाइल का अनुभव पेश किया है, जिसने निवेश के नए द्वार खोल दिए हैं।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर मरीना प्रोजेक्ट
Man Made Beach in Nagpur: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर, जिसे हम ‘ओरेंज सिटी’ के नाम से जानते हैं, अब अपनी एक नई और वैश्विक पहचान बनाने जा रही है। ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ (HoAL) ने शहर में ‘नागपुर मरीना’ नामक एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट लॉन्च किया है, जो नागपुर के लोगों को शहर के भीतर ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का लाइफस्टाइल प्रदान करेगा। इस प्रोजेक्ट का मुख्य आकर्षण यहाँ बनने वाला तीन एकड़ का विशाल मैनमेड बीच है, जो मध्य भारत में अपनी तरह का पहला प्रयोग है।
नागपुर में ‘दुबई’ जैसा अनुभव और 80 एकड़ का विस्तार नागपुर मरीना प्रोजेक्ट को विकसित करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य नागपुर में दुबई और सिंगापुर जैसा मरीना लाइफस्टाइल लाना है। यह प्रोजेक्ट लगभग 80 एकड़ के विशाल भूखंड पर फैला हुआ है। इसकी लोकेशन भी काफी रणनीतिक है; यह समृद्धि महामार्ग के टोल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ 900 से अधिक प्लॉट्स विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रीमियम बीच-फ्रंट विला भी शामिल हैं, जो सीधे समंदर जैसा अहसास देने वाले जल निकाय (water body) की ओर खुलेंगे।
‘ई-रजिस्ट्रेशन’ इवेंट का आयोजन
तकनीक और सुविधा का बेजोड़ संगम इस प्रोजेक्ट के जरिए न केवल रहने का ढंग बदला जा रहा है, बल्कि जमीन खरीदने की प्रक्रिया को भी पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है। कंपनी ने नागपुर में ‘ई-रजिस्ट्रेशन’ इवेंट का आयोजन किया, जहाँ ग्राहकों ने दफ्तरों के चक्कर काटने के बजाय महज कुछ ही मिनटों में अपनी रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी की।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में RPF की बड़ी कार्रवाई, सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश नाकाम, 9 महिला आरोपी गिरफ्तार
संजय गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज करने से पुलिस का इनकार, पुलिस के रवैये से नाराज प्रशांत अम्बी
नागपुर अस्पतालों में पार्किंग के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, अब चार गुना जुर्माना
नागपुर: मक्का-मदीना के लिए 145 हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना, एयरपोर्ट पर परिजनों ने नम आंखों से दी विदाई
यह एक ‘फुल्ली गेटेड कम्युनिटी’ होगी, जहाँ सुरक्षा के कड़े इंतजाम और एक फाइव स्टार क्लब हाउस के साथ ‘mS’ ब्रांड की हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं भी मिलेंगी। ग्लोबल डिमांड और ग्राहकों का भरोसा प्रोजेक्ट की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 10 से अधिक देशों के निवेशकों ने यहाँ अपनी बुकिंग कराई है। साथ ही, 200 से अधिक परिवार इस प्रोजेक्ट से जुड़ चुके हैं। ग्राहक इस प्रोजेक्ट को ‘न्यू और यूनिक कॉन्सेप्ट’ मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें – -40°C में भी नहीं डगमगाएंगे कदम, सरहद की रक्षा करेंगे ‘नागपुरी रोबोट’, CM फडणवीस और गडकरी ने किया शिलान्यास
नागपुर के निवासियों का कहना है कि यह शहर की शुष्क जलवायु में एक ताजगी भरा बदलाव होगा, जहाँ वे सुबह खिड़की खोलते ही पानी की लहरों का दीदार कर सकेंगे। यह प्रोजेक्ट न केवल निवेश का एक बेहतरीन विकल्प है, बल्कि उन लोगों के लिए एक लाइफस्टाइल अपग्रेड भी है जो भीड़भाड़ से दूर लेकिन आधुनिक सुविधाओं के करीब रहना चाहते हैं।
