Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर मानकापुर स्पोर्ट्स हब: क्या समय पर पूरा होगा खिलाड़ियों का सपना? आधी डेडलाइन खत्म, काम अभी भी अधूरा

Mankapur Sports Hub: नागपुर का मानकापुर स्पोर्ट्स हब सुस्त रफ्तार और बजट की कमी से जूझ रहा है। 36 महीने की समयसीमा में से 18 महीने बीत चुके हैं, लेकिन कई प्रोजेक्ट अब भी धरातल पर हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 26, 2026 | 01:26 PM

नागपुर के मानकापुर स्थित निर्माणाधीन स्पोर्ट्स हब (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Mankapur Sports Hub Update: ‘कहीं देर न हो जाए…कहीं देर न हो जाए…’ प्रसिद्ध फिल्म हिना के गाने की ये पंक्तियां आज नागपुर के मानकापुर स्पोर्ट्स हब निर्माण की कार्यगति देखकर सटीक बैठ रही हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि स्पोर्ट्स हब का निर्माण कार्य जारी है लेकिन जिस रफ्तार से प्रोजेक्ट को आगे बढ़ना चाहिए वह अभी दिखाई नहीं दे रहा।

पुणे के बालेवाड़ी के बाद यह महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब बनने जा रहा है लेकिन मौजूदा हालात इस दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि 36 माह की तय समयसीमा में यह जनता को समर्पित हो जाएगा। सबसे बड़ा कारण कंपनी का निर्माण कार्य देरी से शुरू करना, दूसरा कारण बजट मिलने की रफ्तार धीमी और तीसरा और सबसे अहम कारण कुछ प्रोजेक्ट पर लगे अड़गे हैं।

मानकापुर स्पोर्ट्स हब के भूमिपूजन के बाद से 18 माह बीत चुके हैं। 3 प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद हैं। सबसे तेजी से ब्लॉक ‘बी’ स्पोर्ट्स क्लब का निर्माण चल रहा है। इसके बेसमेंट सहित तकरीबन 8 मंजिला दीवारें खड़ी हो गई हैं। बाकी प्रोजेक्ट अभी धरातल से ऊपर उठने के इंतजार में हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के सपने दिखाने वाले इस प्रोजेक्ट में यदि देरी हुई तो खेल प्रेमी व खिलाड़ियों के पुराने जख्म फिर से हरे हो जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

IIM नागपुर में बवाल: फेयरवेल पार्टी में गए 40 छात्र परीक्षा से बाहर, समर्थन में 300 छात्रों ने किया बहिष्कार

नागपुर: NMC में ‘टैक्स कम’ करने के नाम पर वसूली, हनुमाननगर जोन का राजस्व निरीक्षक और दलाल रंगेहाथ गिरफ्तार

Nagpur AIIMS की मेस के खाने में निकले कीड़े और इल्लियां! मशरूम की सब्जी में मिला संदिग्ध ‘स्पंजी’ पदार्थ

महाराष्ट्र की वीर भूमि से ‘विकसित भारत’ का संकल्प, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फूंका ‘स्वर्ण युग’ का शंखनाद

निर्माण पर एक नजर

  • मल्टी स्पोर्ट्स एरीना : 3 फ्लोर में से सिर्फ ग्राउंड फ्लोर का कार्य चल रहा, पिलर खड़े हो रहे हैं।
  • स्पोर्ट्स क्लब : बेसमेंट और सभी 8 मंजिल की सिर्फ दीवार खड़ी हुई हैं।
  • स्पोर्ट्स स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल : पेड़ों की शिफ्टिंग नहीं होने के कारण कब बनेंगे? इस पर बड़ा प्रश्नचिह्न।
  • स्पोर्ट्स कन्वेंशन सेंटर : निर्माणाधीन लेकिन रफ्तार धीमी, ग्राउंड फ्लोर का कार्य प्रगति पर।
  • सॉफ्टबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस कोर्ट, आर्चरी : चूंकि ग्राउंड लेवल पर ही कार्य होना है, इसलिए निर्माण एजेंसी इन प्रोजेक्ट में ज्यादा समय नहीं लगने का बोल रही।
  • फुटबॉल : ग्राउंड पर कोई कार्य नहीं, अभी पवेलियन की दीवारें खड़ी हो रही हैं।
  • जिम्नेजियम, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल : निर्माण धरातल पर नहीं दिख रहा।

बजट : सिर्फ 2 ही किस्त जारी हुईं

683 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट में सबसे बड़ी अड़चन बजट ला सकता है। टाइमलाइन का आधा समय बीत चुका है लेकिन राशि के नाम पर 2 किस्तों में लगभग 202 करोड़ ही जारी हुए हैं। यदि निर्माण सुचारु और तय समय में पूरा करना है तो बजट की निरंतरता बनाए रखना बेहद जरूरी है। फंडिंग में रुकावट आई तो काम की रफ्तार और धीमी पड़ना तय है। हालांकि सरकार ने 53 करोड़ का गवर्नमेंट रिज़ॉल्यूशन (जीआर) किया है जो तीसरी किस्त के रूप में प्रोजेक्ट के लिए जल्द ही मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:- मुंबई-ठाणे वालों की मौज! 6,748 करोड़ के नए एलीवेटेड हाईवे को मंजूरी, समृद्धि महामार्ग से सीधे जुड़ेगी मायानगरी

यह करना बेहद जरूरी

  • सरकार को इस प्रोजेक्ट पर सीधी और सख्त मॉनिटरिंग करनी होगी।
  • निर्माण कार्य की डेली प्रोग्रेस ट्रैकिंग जरूरी।
  • जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही तय होना चाहिए।
  • सबसे अहम फंड की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित हो क्योंकि यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि हजारों खिलाड़ियों के सपनों का केंद्र है।

हम समय पर काम पूरा करेंगे

खेल प्रभारी उपसंचालक पल्लवी धात्रक ने कहा कि बजट के रूप में सरकार ने अभी 53 करोड़ का जीआर किया है। उम्मीद है बजट की कमी सरकार नहीं आने देगी। 3 प्रोजेक्ट जिनमें पेड़ों की शिफ्टिंग का अड़ंगा है, इस समस्या का निराकरण जल्द ही हो जाएगा। पहले मल्टीस्टोरी पर फोकस चल रहा है। ओपन ग्राउंड्सि कुछ माह में बन सकते हैं। निर्माण एजेंसी की मॉनिटरिंग, प्रोजेक्ट की समीक्षा सब कुछ किया जा रहा है। किसी भी हालात में मार्च-अप्रैल 2027 तक स्पोर्ट्स हब जनता को सौंपने के प्रयास जारी है।

– नवभारत लाइव के लिए नागपुर से जयदीप रघुवंशी की रिपोर्ट

Nagpur mankapur sports hub construction delay update 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 26, 2026 | 01:26 PM

Topics:  

  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.