Navratri 2026: नागपुर के कोराडी मंदिर में 11 अक्टूबर से दर्शन, 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

Koradi Mahalakshmi Temple In Navratri 2026: नागपुर के कोराडी महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर में 11 अक्टूबर से नवरात्रोत्सव शुरू होगा। 20–25 लाख श्रद्धालुओं के लिए 250 से अधिक 251 सेवाधारी तैनात रहेंगे।
Koradi Mahalakshmi Temple Navratri 2026 Darshan And Security
कोराडी महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कोराडी मंदिर में 11 अक्टूबर से नवरात्रोत्सव, 20–25 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान।

  • सुरक्षा के लिए 250 से अधिक CCTV कैमरे और सहायता के लिए 251 सेवाधारी तैनात।

  • 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर, लेकिन रात 2 से सुबह 4 बजे तक श्रृंगार के कारण दर्शन बंद रहेंगे।

Nagpur Koradi Mahalakshmi Temple Darshan: नागपुर के श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान, कोराडी में अश्विन नवरात्रोत्सव 2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 11 अक्टूबर से नवरात्रोत्सव के दौरान माता के दर्शन के लिए करीब 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराने के लिए संस्थान प्रशासन के साथ विभिन्न सरकारी विभागों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता, अग्निशमन, पेयजल और दर्शन व्यवस्था को लेकर व्यापक नियोजन किया गया है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रोत्सव के दौरान मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। हालांकि, प्रतिदिन रात 2 से सुबह 4 बजे तक माता के श्रृंगार के लिए दर्शन बंद रखे जाएंगे। श्रृंगार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दर्शन व्यवस्था दोवारा शुरू कर दी जाएगी।

7 हजार से अधिक अखंड मनोकामना ज्योतियां

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दर्शन मार्ग और प्रवेश तथा निकास व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस वर्ष श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान में 7 हजार से अधिक अखंड मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित की जाएंगी।

श्रद्धालु इन ज्योतियों के माध्यम से अपनी मनोकामनाएं माता के चरणों में अर्पित करेंगे। अखंड मनोकामना ज्योत प्रज्वलन के धार्मिक कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त उपस्थित रहेंगे और उनके हाथों ज्योत प्रज्वलित की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

नवरात्रोत्सव की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस आयुक्त, पुलिस सहआयुक्त और पुलिस उपायुक्त ने श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान, कोराडी पहुंचकर मंदिर परिसर और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान संभावित भीड़, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियोजन, प्रवेश और निकास मार्गों तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने भी नवरात्रोत्सव के मद्देनजर संबंधित विभागों की बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उत्सव के दौरान सभी सरकारी विभागों को पूरी क्षमता के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की उपाययोजना

नवरात्रोत्सव में में उमड़ने वाली भारी भीड़ को 66 देखते हुए मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, प्रवेश द्वार और महत्वपूर्ण स्थानों पर 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस इन कैमरों की सहायता से भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखेगी और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई कर सकेगी। सुरक्षा रक्षक, पुलिस कर्मचारी और संस्थान के विभिन्न विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ काम करेंगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक उपाय किए गए है।

100 रुपये के दान पर सुलभ दर्शन सुविधा

श्रद्धालुओं को माता जगदंबा के शीघ्र और सुगम से 100 रुपये के दान पर सुलभ दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अधिक भीड़ के दौरान समय की कमी वाले श्रद्धालु, परिवारों के साथ आने वाले दर्शनार्थी और अन्य इच्छुक भक्त इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

Koradi Mahalakshmi Temple Navratri 2026 Darshan And Security
महाराष्ट्र के हर गांव जल संरक्षण अभियान से जोड़ें, CM फडणवीस ने विभागों को दिए निर्देश; आमिर खान ने भी की अपील

सभी विभागों के बीच समन्वय पर जोर

20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए संस्थान प्रशासन और सरकारी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, अग्निशमन, पेयजल आपूर्ति और दर्शन व्यवस्था को लेकर आवश्यक उपाय किए गए हैं।

नागपुर प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को लंबी कतारों और भीड़ के बावजूद सुरक्षित तथा व्यवस्थित तरीके से दर्शन उपलब्ध हो सकें। श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान की ओर से सभी श्रद्धालुओं से नवरात्रोत्सव के दौरान अनुशासन बनाए रखने और संस्थान के विश्वस्तों, प्रशासन, पुलिस तथा अन्य सरकारी विभागों को सहयोग करने की अपील की गई है।

Koradi Mahalakshmi Temple Navratri 2026 Darshan And Security
महाराष्ट्र में जल संकट से निपटने की तैयारी, मध्य रेल के आमला रेजरवोयर की क्षमता 3.5 गुना बढ़ी

सेवा के लिए 251 सेवाधारी तैनात

नवरात्रोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता और मार्गदर्शन के लिए 251 सेवाधारी सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। कोराडी महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन की कतारों को व्यवस्थित रखने, श्रद्धालुओं को उचित मार्गदर्शन देने और विभिन्न व्यवस्थाओं में संस्थान प्रशासन का सहयोग करने की जिम्मेदारी सेवाधारियों को सौंपी गई है। भीड़ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सेवाधारी विभिन्न स्थानों पर सहायता उपलब्ध कराएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com