महाराष्ट्र के हर गांव जल संरक्षण अभियान से जोड़ें, CM फडणवीस ने विभागों को दिए निर्देश; आमिर खान ने भी की अपील

Maharashtra Drought Free Plan: महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने के लिए CM फडणवीस ने जल संरक्षण की एकीकृत कार्ययोजना और तकनीक आधारित निगरानी के निर्देश दिए। आमिर खान ने जनभागीदारी की अपील की।
Maharashtra Drought Free Plan Devendra Fadnavis Water Conservation Aamir Khan
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अभिनेता आमिर खान(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • फडणवीस ने जल संरक्षण के लिए एकीकृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

  • पहली बारिश से पहले जल संरचनाएं तैयार रखने और निगरानी पर जोर दिया।

  • आमिर खान ने हर गांव और घर को जल संरक्षण अभियान से जोड़ने की अपील की।

CM Fadnavis And Aamir Khan On Water Conservation: महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने के लिए राज्य के सभी विभागों को आपसी तालमेल, बेहतर योजना और तेजी के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि 'पानी रोको, पानी बचाओ' (पाणी अडवा, पाणी जिरवा) के संकल्प को प्राथमिकता देते हुए बारिश की हर बूंद को बचाने के लिए जल संरक्षण के काम प्रभावी ढंग से किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल संरक्षण के कामों के लिए एक एकीकृत कार्ययोजना (इंटीग्रेटेड एक्शन प्लान) तैयार की जाए। इसके क्रियान्वयन के लिए एक मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था खड़ी की जाए और कामों की प्रगति पर नजर रखने के लिए तकनीक-आधारित निगरानी प्रणाली विकसित की जाए।

पहली बारिश से पहले तैयार होंगी जल संरक्षण संरचनाएं

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में जल संरक्षण से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि पहली बारिश शुरू होते ही जल संरक्षण की संरचनाएं बारिश के पानी को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार रहनी चाहिए। इससे वर्षा जल का अधिकतम संचयन हो सकेगा और भूजल स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इन कार्यों की प्रभावी योजना बनाने और उनके क्रियान्वयन में तेजी लाने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि जल संरक्षण अभियान के परिणाम प्रभावी हों।

Maharashtra Drought Free Plan Devendra Fadnavis Water Conservation Aamir Khan
IIT पुणे की वैज्ञानिक डॉ. दिव्या चतुर्वेदी को अंतरराष्ट्रीय पहचान, दुनिया के टॉप 2% में लगातार चौथे साल नाम

जनसहभागिता पर जोर

देवेंद्र फडणवीस ने जिलाधिकारियों और क्षेत्रीय अधिकारियों को पानी फाउंडेशन जैसी स्वयंसेवी संस्थाओं के अभियानों में सक्रिय सहयोग देने को कहा। उन्होंने 'वॉटर कप' अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया।

Maharashtra Drought Free Plan Devendra Fadnavis Water Conservation Aamir Khan
मुंबई के चीनी-गुड़ बाजार में अलग-अलग रुख, चीनी 50 रुपये सस्ती तो शक्कर महंगी; सरकार के फैसले से दिखा असर

जल संरक्षण में हर घर की भागीदारी जरूरी

बैठक में मौजूद अभिनेता आमिर खान ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम में जल संरक्षण कार्य निरंतर चलाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जनवरी से मई के बीच किसानों के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने अपील की कि राज्य के हर गांव और हर घर को जल संरक्षण के इस अभियान में शामिल होना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com