शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, नागपुर में कार हादसे में युवक की मौत

Ambazari Car Accident: नागपुर के अंबाझरी इलाके में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर नाले में जा गिरी। हादसे में 29 वर्षीय कणव अनूप सहानी की मौत हो गई।
nagpur kanav sahani car accident death three months before wedding
नागपुर कार हादसा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 29 वर्षीय कणव अनूप सहानी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। राजस्थान में आलीशान लॉन बुक किया गया था।

  • गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे अंबाझरी में विवेकानंद स्मारक के पास कार डिवाइडर से टकराकर नाले में जा गिरी।

  • हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Nagpur Car Falls Into Drain: घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। केवल 3 महीने बाद जिंदगी की नई शुरुआत होने वाली थी। विवाह समारोह के लिए राजस्थान में आलीशान लॉन की बुकिंग की गई थी। शाही अंदाज में शादी समारोह के आयोजन की तैयारी चल रही थी। मेहमानों की व्यवस्था, विभिन्न कार्यक्रमों और विवाह की पूरी योजना की जिम्मेदारी अलग-अलग संस्थाओं को सौंपी गई थी लेकिन शादी के मंडप तक पहुंचने से पहले ही काल ने ऐसा झपट्टा मारा कि सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

भावी दूल्हे की तेज रफ्तार कार (एमएच-49/सीडी-8390) नियंत्रण छूटने के कारण डिवाइडर से टकराकर पुल की सुरक्षा दीवार के पास से सीधे नाले में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान क्लार्क टाउन, जरीपटका निवासी कणव अनूप सहानी (29) के रूप में हुई।

एक दिन पहले ही नागपुर लौटा था

घटना गुरुवार तड़के अंबाझरी थानाक्षेत्र में विवेकानंद स्मारक के पास की है। कणव का निर्माण कार्य और ऑटोमोबाइल व्यवसाय से जुड़ाव था। वह अपने माता-पिता और विवाहित बड़े भाई के साथ रहता था। कुछ दिन पहले ही उसके माता- पिता दिल्ली गए थे, जबकि कणव व्यावसायिक बैठक के सिलसिले में चेन्नई गया था। बैठक के बाद वह एक दिन पहले ही नागपुर लौटा था।

बैरिकेड को तोड़ते हुए सीधे नाले में जा गिरी कार

जानकारी के अनुसार, हादसे की रात वह दोस्तों के साथ पार्टी में गया था। गुरुवार तड़के करीब 4।30 बजे कणव अपनी कार से अंबाझरी गार्डन की ओर से सुभाषनगर की दिशा में जा रहा था। स्वामी विवेकानंद स्मारक परिसर से गुजरते समय अचानक उसका स्टेरिंग से कंट्रोल छूट गया और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर सीधे पुल के लोहे के पाइप वाले बैरिकेड को तोड़ते हुए सीधे नाले में जा गिरी।

nagpur kanav sahani car accident death three months before wedding
नासिक जिले के 4.47 लाख किसानों के खातों में 5,000 रुपये की अग्रिम सहायता राशि जमा

कार चकनाचूर, मौके पर ही मौत

हादसा इतना भयावह था कि कार चकनाचूर हो गई। हादसे में कणव के सिर, गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आईं। जोरदार आवाज के कारण आसपास के लोगों की नींद खुली और कुछ ही देर में मौके पर लोगों का जमावड़ा हो गया, पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच नाइट पेट्रोलिंग पर चल रहे ट्रैफिक दस्ता भी पहुंचा, कार से कणव को बाहर निकालकर एंबुलेंस से मेयो अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

nagpur kanav sahani car accident death three months before wedding
राहुल गांधी का PA बनकर नागपुर कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे से ठगी की कोशिश;रेडिसन ब्लू में सूट बुक करने को कहा

दिल्ली से लौटे माता-पिता

हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद कणव का शव चाचा और मामा को सौंप दिया गया, बेटे की मौत की खबर मिलते ही दिल्ली गए माता-पिता नागपुर लौट आए। इसके बाद कणव का अंतिम संस्कार किया गया। कुछ ही महीनों बाद होने वाली शादी की तैयारियों के बीच युवक की इस तरह दर्दनाक मौत से पूरे परिसर में शोक व्याप्त है।