नागपुर के कलमना मार्केट यार्ड में सड़ रहे कचरे पर महापौर नीता ठाकरे नाराज, दिए सख्त निर्देश

Nagpur Waste Problem: नागपुर के कलमना एपीएमसी मार्केट यार्ड में फल-सब्जियों का कचरा सड़ने से फैली दुर्गंध पर महापौर नीता ठाकरे ने नाराजगी जताई।
nagpur kalamna market yard waste disposal mayor neeta thakare
महापौर नीता ठाकरे(सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Nagpur Kalamna Market Yard: कलमना स्थित पं। जवाहरलाल नेहरू मार्केट यार्ड (एपीएमसी) में कचरा सड़ने और उससे फैलने वाली तीव्र दुर्गंध पर कड़ी नाराजगी जताते हुए महापौर नीता ठाकरे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण और नागरिकों के स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान के मद्देनजर कचरे का उचित तरीके से निपटारा करने का आदेश दिया। सत्ता पक्ष नेता नरेंद्र बोरकर, मनपा आयुक्त डॉ। विपिन इटनकर, अतिरिक्त आयुक्त अंकित, उपायुक्त राजेश भगत, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ। गजेंद्र महल्ले, कार्यकारी अभियंता सचिन रक्षमवार और कृषि उत्पन्न बाजार समिति के प्रभारी उपसचिव रमेश चवरे तथा धनराज बागडे उपस्थित थे।

सब्जियों और फलों के कचरे से मंडरा रहा बीमारियों का खतरा

कलमना बाजार के डंपिंग यार्ड में बड़े पैमाने पर सब्जियों और फलों का जैविक कचरा जमा हो गया है। इस कचरे के सड़ने से पूरे इलाके में भयंकर दुर्गंध फैल रही है जिसका सीधा और विपरीत असर आसपास की बस्तियों में रहने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए महापौर नीता ठाकरे ने वैज्ञानिक पद्धति से कचरे का तत्काल निपटान करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही भविष्य में इस तरह से कचरा जमा न हो, इसके लिए दीर्घकालिक और वैज्ञानिक योजना बनाने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया है।

nagpur kalamna market yard waste disposal mayor neeta thakare
नागपुर की होनहार डॉक्टर की सांगली में दर्दनाक मौत, कार ने मारी टक्कर; MBBS के बाद MS कर रही खुशी मुंधड़ा

कचरे से जैविक खाद बनाने का सुझाव

मनपा के सत्ता पक्ष नेता नरेंद्र बोरकर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि भविष्य में इस डंपिंग यार्ड में कोई नया कचरा न डाला जाए और इसकी पूरी सावधानी बरती जाए। वहीं मनपा आयुक्त ने मार्केट यार्ड में कचरा डंप किए जाने पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए इसी कचरे से जैविक खाद तैयार करने का महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया।

नाग नदी का किया निरीक्षण, सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश

कलमना मार्केट यार्ड के दौरे के बाद महापौर ने लकड़गंज जोन के अंतर्गत आने वाले करहालेनगर और भरतवाड़ा इलाके में बहने वाली नाग नदी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि नदी के किनारे कोई सुरक्षा दीवार न होने के कारण बारिश के सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश कलमना मार्केट यार्ड के दौरे के बाद महापौर ने लकड़गंज जोन के अंतर्गत आने वाले करहालेनगर और भरतवाडा इलाके में बहने वाली नाग नदी का किया।

nagpur kalamna market yard waste disposal mayor neeta thakare
संतोष देशमुख हत्याकांड: जेल में ऐश कर रहा आरोपी वाल्मिक कराड? सुप्रिया सुले ने की नागपुर शिफ्ट करने की मांग

निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि नदी के किनारे कोई सुरक्षा दीवार न होने के कारण बारिश के भी निरीक्षण ठाकरे ने वैज्ञानिक पद्धति से कचरे का तत्काल निपटान करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही भविष्य में इस तरह से कचरा जमा न हो, इसके लिए दीर्घकालिक और वैज्ञानिक योजना बनाने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया है।

कचरे से जैविक खाद बनाने का सुझाव

मनपा के सत्ता पक्ष नेता नरेंद्र बोरकर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि भविष्य में इस डंपिंग यार्ड में कोई नया कचरा न डाला जाए और इसकी पूरी सावधानी बरती जाए। वहीं मनपा आयुक्त ने मार्केट यार्ड में कचरा डंप किए जाने पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए इसी कचरे से जैविक खाद तैयार करने का महत्त्वपूर्ण सुझाव भी दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com