Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर वंदे भारत में अब 16 कोच, 24 नवंबर से लागू होगा बदलाव, नागपुर से होगा परिचालन

Nagpur Indore Vande Bharat: नागपुर–इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस 24 नवंबर से 16 कोच के साथ दौड़ेगी। बढ़ती मांग और 100% बुकिंग के बाद रेलवे ने कोच वृद्धि को मंजूरी दी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 22, 2025 | 07:44 AM

वंदे भारत (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vande Bharat 16 Coaches: ट्रेन 20912/11 नागपुर-इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 24 नवंबर से 16 कोच की रैक के साथ दौड़ेगी। पहले इस वंदे भारत में 8 ही कोच थे। उल्लेखनीय है कि पहले इस ट्रेन के अतिरिक्त कोच इंदौर तक भेजे गए थे, लेकिन तकनीकी कारणों से रैक को वापस दिल्ली भेज दिया गया था। इसके चलते कोच वृद्धि का निर्णय लंबित था। अब रेलवे ने इसे मंजूरी दे दी है। ट्रेन के 16 कोच के साथ संचालन की आधिकारिक तैयारी अंतिम चरण में है।

पुणे वंदे भारत के भी कोच बढ़ाये जाएं

इंदौर वंदे भारत में कोच बढ़ाने के लिए जेडआरयूसीसी सदस्य ब्रजभूषण शुक्ला द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मध्य रेल के महाप्रबंधक और मंडल प्रबंधक से निवेदन किया गया था। शुक्ला ने कहा कि यह यात्रियों के हित में बड़ा कदम है। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगामी दिनों में नागपुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस में भी कोच बढ़ाने की संभावना है।

भोपाल से विस्तारित कर नागपुर से परिचालन

उल्लेखनीय है कि उक्त वंदे भारत पहले इंदौर और भोपाल के बीच ही परिचालित की जाती थी लेकिन केवल 20 प्रतिशत ही यात्री मिलने से इसका विस्तार नागपुर तक किया गया। इसके बाद इस वंदे भारत में की बुकिंग 100 प्रतिशत का आंकड़ा छू चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती में गरजे अजित पवार, विकास का दिया ‘गारंटी’ कार्ड, बोले- भड़काऊ भाषणों से माहौल न बिगाड़ें

लग्जरी गाड़ियों का श्मशान बना वर्कशॉप, हिंगना MIDC में आग ने लिया विकराल रूप, फर्नीचर-स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक

Mumbai: गोरेगांव वेस्ट में घर में फटा फ्रिज, आग में झुलसकर तीन लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

पार्टी की इमेज के भरोसे उम्मीदवार, गली-गली चुनावी पोंगा! नागपुर में वोट मांगने भी नहीं पहुंचे प्रत्याशी

ऐसे में देश भर की विभिन्न वंदे भारत में कोच बढ़ाने के निर्णय में इस ट्रेन को शामिल किया गया। यह ट्रेन बैतूल, इटारसी, भोपाल और उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचती है। शुरुआत से ही इस वंदे भारत को नागपुर से बड़ी संख्या में यात्री मिलते रहे हैं।

यह भी पढ़ें – बन चुका था प्लान! शादी समारोह में चाकूबाजी, पहले स्ट्रीट वेंडर, फिर युवक पर किया हमला, 7 पर दर्ज FIR

1.27 लाख महाकार्ड का उपयोग

मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए महामेट्रो द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। मेट्रो टिकट खरीदने के लिए डिजिटल माध्यमों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में यात्री मोबाइल एप और महाकार्ड के माध्यम से टिकट की राशि का भुगतान कर रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से यात्रियों के लिए महाकार्ड जारी किया गया है। अब तक 1,27,397 नागरिकों को महाकार्ड प्राप्त हो चुका है।

महामेट्रो ने यात्रा सुविधा के लिए ईएमवी स्मार्ट कार्ड आधारित ओपन लूप ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) प्रणाली को अपनाया है और इसे नागपुर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर लागू किया गया है। हर महीने औसतन 2200 महाकार्ड बेचे जाते हैं। इस प्रणाली से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए मेट्रो स्टेशन के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट पर केवल अपना कार्ड टैप करना होता है और इसके जरिए कार्ड से यात्री का किराया कट जाता है।

महाकार्ड और अत्याधुनिक एएफसी प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है। जब तक आप यात्रा करते हैं कार्ड से उतना ही किराया लिया जाता है और किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होती है। ईएमवी मानक पर आधारित स्मार्ट कार्ड यात्रा खर्च के लिए सबसे अच्छा समाधान है।

Nagpur indore vande bharat 16 coach update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2025 | 07:44 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Vande Bharat Express

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.