नागपुर से पहली हज उड़ान 24 अप्रैल को, प्रशासन अलर्ट, हज यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त
Nagpur Haj Flight Medina: नागपुर हज हाउस से 145 यात्रियों की पहली उड़ान 24 अप्रैल को मदीना रवाना होगी। किट वितरण और लगेज प्रक्रिया पूरी, प्रशासन ने सभी तैयारियां सुनिश्चित कीं।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर हज यात्रा, (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Haj House: नागपुर शहर के हज हाउस से 145 हज यात्रियों की पहली उड़ान कल 24 अप्रैल को मदीना के लिए रवाना होगी। यात्री आकाश एयरलाइन की फ्लाइट क्रमांक QP7517 से डॉ. बाबा साहब अंबेडकर इंटरनेशनल विमानतल से देररात 3:35 बजे रवाना होंगे।
महाराष्ट्र हज समिति ने हज 2026 के लिए नागपुर हज हाउस की सहायक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी शबनम बहुउद्देशीय संस्था को सौंपी है। संस्था के सचिव शाहिद रंगूनवाला ने बताया कि संस्था ने तंजीम खादिमूल हुआाज के साथ मिलकर हज हाउस में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा नागपुर इमीग्रेशन पॉइंट के इंचार्ज सरफराज तथा महाराष्ट्र हज समिति के मो। शकील, इमरान भटकर और मो। शफी ने जानकारी दी कि हज यात्रियों के किट का वितरण सुबह 10 बजे से हज हाउस में किया जाएगा, संस्था के सचिव शाहिद रंगूनवाला ने कहा कि यात्रियों को आज 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे से किट वितरित की जाएगी और शाम 5 बजे तक लगेज जमा करना अनिवार्य होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे HCMTR प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 10 हजार करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए सरकार का बड़ा फैसला
Bhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा
भंडारा में पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में उग्र प्रदर्शन, बंद को मिला समर्थन
मोतीलाल नगर पुनर्विकास: म्हाडा ने किया बड़ा ऐलान, परियोजना का पूरा नियंत्रण रहेगा अपने पास
उन्होंने बताया कि नागपुर महानगरपालिका, पुलिस विभाग और प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा है। शबनम बहुउद्देशीय संस्था और तंजीम खादिमूल हुज्जाज के सभी सेवक हज हाउस में व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में लगे हुए हैं।
हज यात्रियों का किया सत्कार
हज यात्रा पर रवाना होने वाले जायरीनों के सम्मान में शहजादी लॉन में एक भव्य सत्कार समारोह आयोजित किया गया, नवजवान संदल कमेटी के अध्यक्ष लतीफ खान साहब ने अपने हाथों से हाजी परवेज रिजवी, हाजी रफीक ठेकेदार, हाजी रहीम खां, हाजी ताजवाली खान, हाजी सैय्यद अशफाक और अल्ताफ का सत्कार किया।
यह भी पढ़ें:-नागपुर मनपा में हंगामा,नाला सफाई में करोड़ों की गड़बड़ी? फर्जी बिलों का आरोप; जांच समिति की मांग तेज
इस अवसर पर देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए विशेष दुआ भी मांगी गई। समारोह में कुडुस खां, अब्दुल रहमान, अब्दुल कलाम, एड। नजीम कुरेशी, जावेद इकबाल, नवेद शेख, फिरोज हाजी और फिरोज राजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
