नागपुर ग्राम पंचायत उपचुनाव, हिंगना में भाजपा को झटका; कई सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
Nagpur Hingna Election Result: नागपुर जिले के ग्राम पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस ने कई गांवों में जीत दर्ज कर ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत की, हिंगना में भाजपा को झटका लगा।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर उपचुनाव,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Gram Panchayat Bypoll Results: नागपुर जिले में हुए ग्राम पंचायत उपचुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कई गांवों में सरपंच पद पर जीत दर्ज करते हुए अपनी उपस्थिति मजबूत की है। कांग्रेस की मजबूत स्थिति के कारण हिंगना विधानसभा क्षेत्र में तो भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को ग्रामीण मतदाताओं का अच्छा समर्थन मिला।
हिंगना विधानसभा क्षेत्र की नागपुर तहसील अंतर्गत बोखारा ग्राम पंचायत में रणजीत सिंह चौहान कांग्रेस से सरपंच निर्वाचित हुए। वहीं सावनेर विधानसभा क्षेत्र की सावनेर तहसील में केलोद गांव से कैलास गांधी और हत्तीअष्टी से अनिल गुडदे ने सरपंच पद पर जीत हासिल की।
रामटेक विधानसभा क्षेत्र के पाठगोवरी ग्राम पंचायत में अजय मडावी सरपंच चुने गए। इसी तरह उमरेड विधानसभा क्षेत्र के भिवापुर तहसील में भी कांग्रेस को सफलता मिली, जहां अड्याल से खेविता बालु वरखडे, टाका से पंजाब महादेव पंचभाई और नवेगांव देशमुख से अश्विनी बंडू गायकवाड़ सरपंच पद पर निर्वाचित हुई।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर दुर्घटना: 9 सालों से चल रहा सडक निर्माण, कंपनी के अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
गुटखा-तंबाकू पर सख्ती का असर! कार्रवाई के डर से गड़चिरोली में बंद रहे पानठेले
नागपुर के गोलीबार चौक पर मनपा का ‘बुल्डोजर एक्शन’; अतिक्रमणकारियों में मची भगदड़
साहब आने वाले हैं… IAS तुकाराम मुंढे का खौफ! सिर्फ आने की अफवाह से मिनटों में बंद हो गए बड़े बाजार
इन परिणामों से यह स्पष्ट होता है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस को अच्छा जनसमर्थन प्राप्त हुआ है, जिसे आने वाले समय में स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आरंभी में बड़ा राजनीतिक उलटफेर
मौदा तहसील में राजोली और नांदगांव में सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में नांदगांव से दीपक पडोले और राजोली से योगेश महादुले विजयी रहे। सदस्य पद पर तारसा से सधिन कमाले, खरडा से मनोज तांबुलकर, चिरवा से सतीश तिजारे और मारोडी से अविनाश लैंडे ने जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें:-नागपुर: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, स्टाफ पर गंभीर आरोप; डागा अस्पताल केस में जांच समिति गठित
वहीं गोवरी, भांडेवाडी और बेरडेपार में निर्विरोध चुनाव हुए, जबकि आष्टी नवेगाव, बानोर और महालगांव में नामांकन न होने से चुनाव नहीं हो सके, पारशिवनी तहसील के तामसवाड़ी में शिवसेना (शिंदे गुट) की संजीवनी गोमकाले ने 160 वोटों से जीत हासिल कर सरपंच पद पर कब्जा किया, साथ ही कोलितमारा, चारगांव और साटक ग्राम पंचायतों में सदस्य पद पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।
वहीं जलालखेड़ा के आरभी ग्राम पंचायत में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ, जहां राकां (एसपी) की रेखा गोरे ने 59 वोटों से जीत दर्ज कर भाजपा के गढ़ में सेंध लगा दी।
इचर चिरवा में भाजपा समर्थित सतीश तिजारे ने 68 वोटों से जीत हासिल की, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इन परिणामों से स्पष्ट है कि ग्रामीण राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहा है, जहां विभिन्न दलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
