नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार, सामने हो सकती है सुधाकर कोहले की चुनौती

Congress Candidate Nagpur: नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने मौजूदा विधान परिषद सदस्य अभिजीत वंजारी को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। नागपुर सीट पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा।
nagpur graduates election congress abhijit wanjari
अभिजीत वंजारी(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Graduates Constituency: नागपुर संभाग स्नातक चुनाव क्षेत्र सीट के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। नागपुर सीट के लिए सिटिंग विप सदस्य अभिजीत वंजारी को ही दोबारा मैदान में उतारा गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नागपुर, अमरावती और पुणे सीट के उम्मीदवार के नाम की अधिकृत सूची घोषित की है। पुणे से शिक्षक निर्वाचन सीट से जयंत आसगांवकर व अमरावती के लिए प्रो। अदिति पोहरे का नाम फाइनल कर दिया गया है।

nagpur graduates election congress abhijit wanjari
नासिक सिंहस्थ 2026: पौराणिक वैभव, त्र्यंबकेश्वर की महिमा और वैश्विक पहचान का नया अध्याय

समर्थकों में खुशी की लहर

नागपुर से दोबारा वंजारी के नाम की घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस ने काफी पहले ही जता दिया था कि वंजारी ही उम्मीदवार होंगे। अब उनके खिलाफ भाजपा किसे मैदान में उतारती है यह देखने वाली बात होगी। जैसा माहौल चल रहा है उससे इस बार कांटे की टक्कर होने की संभावना है। क्योंकि भाजपा अपनी खोयी हुई सीट वापस हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

nagpur graduates election congress abhijit wanjari
नागपुर में मरीज की मौत के बाद डॉक्टर को धमकी देकर मांगी फिरौती, शिंदे गुट के सरोदे समेत 7 पर मामला दर्ज

जोशी को हराकर छीनी थी सीट

बताते चलें कि वर्ष 2020 के चुनाव में भाजपा ने अपने विप सदस्य अनिल सोले की जगह संदीप जोशी को मैदान में उतारा था। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अभिजीत वंजारी को टिकट दी थी। उस समय कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2,07,000 थी और 1,32,923 वोट पड़े थे। अपने लिए सुरक्षित समझने वाली भाजपा को यह सीट गंवानी पड़ी क्योंकि उसके उम्मीदवार जोशी को 42,792 वोट मिले जबकि कांग्रेस के वंजारी ने 61,701 वोट हासिल कर 18,910 वोटों के अंतर से उन्हें पराजित कर दिया।

जनसंघ और भाजपा का कब्जा

यह भी बताते चलें कि वर्ष 1958 से 2020 तक 62 वर्ष इस सीट में जनसंघ और भाजपा का ही कब्जा रहा था। लेकिन 2020 के चुनाव में वंजारी ने यह सीट भाजपा से छीन कर सेंध लगा दी। अब जब 23 अक्टूबर को मतदान होने वाला है तो भाजपा अपने इस गढ़ पर किसी भी कीमत में दोबारा कब्जा जमाने का प्रयास करेगी। वहीं कांग्रेस किसी भी तरह की चुनौती से निपटते हुए यह सीट खोना नहीं चाहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com