नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची तैयार, 1.59 लाख से अधिक मतदाताओं का पंजीयन
Nagpur Graduate Constituency: नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 1 नवंबर 2025 को अर्हता तिथि मानकर 1.59 लाख से अधिक मतदाताओं की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur Graduate Constituency:नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (सोर्सः सोशल मीडिया)
Graduate Voter List Nagpur: नागपुर संभाग के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 1 नवंबर 2025 को अर्हता तिथि मानकर नई मतदाता सूची तैयार की गई है। इस प्रक्रिया के तहत संभाग के कुल 1,59,925 स्नातक मतदाताओं की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। यह जानकारी विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने दी। उन्होंने बताया कि मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया इस वर्ष चुनाव कार्यक्रम घोषित होने तक जारी रहेगी।
पिछले चुनाव की तुलना में इस बार अधिक स्नातक मतदाताओं का पंजीयन होने की संभावना जताते हुए उन्होंने अधिक से अधिक पात्र स्नातकों से नाम पंजीयन कराने की अपील की। उल्लेखनीय है कि विधान परिषद सदस्य अभिजीत वंजारी का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसी के मद्देनजर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदाताओं का नए सिरे से पंजीयन और सूची तैयार की जा रही है।
सितंबर 2025 से नया मतदाता पंजीयन शुरू
जिन स्नातकों की डिग्री का परिणाम घोषित होने के बाद 1 नवंबर 2025 तक तीन वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, ऐसे सभी पात्र स्नातकों के लिए 30 सितंबर 2025 से नया मतदाता पंजीयन शुरू किया गया था।
3 दिसंबर 2025 को पहली प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई, जिसके अनुसार 6 नवंबर 2025 तक संभाग के छह जिलों से 1,10,956 आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद 3 से 18 दिसंबर 2025 तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की गईं। सभी आपत्तियों का निपटारा कर 12 जनवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर विश्वविद्यालय का नया कारनामा: सुबह ली बीकॉम की परीक्षा और दोपहर में की रद्द, बीएससी का पेपर भी बदला
Sambhajinagar MLC Election: देवयानी डोणगांवकर और समीर सत्तार ने वापस लिया नामांकन, त्रिकोणीय हुआ मुकाबला
हिंगना में मुरुम माफियाओं का राज: सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, करोड़ों की कमाई; अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप
नागपुर में दिल्ली जैसा ‘अग्नि तांडव’ होने का डर: नियमों को ताक पर रख चल रहे होटल, पब प्रशासन की लापरवाही
पूरक सूची भी होगी तैयार
विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने बताया कि नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव कार्यक्रम घोषित होने तक नमूना-18 के आवेदन तहसील कार्यालय, उपविभागीय अधिकारी कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय और विभागीय आयुक्त कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। 12 जनवरी 2026 के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पूरक सूची के रूप में अंतिम मतदाता सूची के साथ जोड़े जाएंगे।
ये भी पढ़े: Wardha News: वन्यजीव व प्रादेशिक वन विभाग अलर्ट, वन्यजीवों के मुक्त विचरण से फैला डर
जिलावार मतदाताओं की संख्या
जिला मतदान केंद्र क्रमांक मतदाताओं की संख्या
- नागपुर: 1 से 139 76,870
- भंडारा: 140 से 157 15,241
- गोंदिया: 158 से 174 17,291
- वर्धा: 175 से 203 14,670
- चंद्रपुर: 204 से 239 24,360
- गड़चिरोली: 240 से 256 11,493
