नागपुर के फल बाजार में ‘आम’ की एंट्री; अंगूर की मांग घटी, भीषण गर्मी के बीच तरबूज और ताड़गोला बने पहली पसंद
Nagpur Fruit Market Mango Arrival 2026: गर्मी के मौसम में आम की बढ़ती मांग के बीच अंगूर की मांग में कमी आई है। तरबूज, खरबूज और अन्य मौसमी फलों की बिक्री भी बढ़ी है।
Nagpur Mango Market Updat: आहार में फलों का व्यापक महत्व होता है, विभिन्न किस्म के फल स्वास्थ्य के लिए विशेष महत्व रखते है। बाजारों में अंगूर की मिली जुली मांग दिखाई दे रही है। ग्रीष्मकाल प्रारंभ हुआ है, ऐसे में फलों का राजा आम पर सभी की निगाहें है। इन दिनों फलों के दूकानों में आम पहुंच गया है। जिससे आम की मांग दिखाई दे रही है। लेकिन शुरूआती दिन होने के चलते आम के दाम भी अधिक है, स्थानीय आम निकलना बाकी है, बाहरी बाजारों से ही शहर में आम पहुंच रहा है।
जिससे इन दिनों आम के साथ तरबूज, खरबूजा, ताड़ आदि फलों की मांग बढी नजर आ रही है। गर्मी के दिनों में सेहत को तंदुरूस्त रखने के लिए फल का सेवन अच्छा माना जाता है। जिले में हर मौसम में फलों की मांग रहती है, लेकिन मौसमी फलों की ओर ग्राहकों का रूझान काफी दिखाई देता है।
इन दिनों बाजारों में तरबूज, खरबूज, अनानस, सेब, अंगूर, केले समेत अन्य फल दूकानों में सजे नजर आ रहे है। शहर में विभिन्न फल विक्रेताओं के पास विभिन्न किस्म के फल नजर आते है। बीते कुछ दिन पूर्व जिले में अंगूर की मांग बढ गई थी, लेकिन इन दिनों अंगूर की मांग अधिक नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
सलील देशमुख बने राकां (शरद पवार) के नागपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष, जयंत पाटील ने सौंपा नियुक्ति पत्र
हीरा स्वीट्स के बाद अब नागपुर के इंदौर नमकीन पर तुकाराम मुंढे का शिकंजा; फफूंद लगी मिठाइयों का खुलासा
नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
विस्फोटक फैक्ट्रियों में हादसों की जांच के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति; नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई टली
फिलहाल जिले में आम समेत मौसमी फलों की आवक शुरू हुई है। जिसके चलते ग्राहकों द्वारा आम की अधिक मांग की जा रही है। बॉक्स हेतु अंगूर के दाम में उछाल जिले में बीते कुछ माह से अंगूर का सीजन शुरू है। जिससे बीते दिनों अंगूर की मांग बढ़ने से आवक भी बढ़ गई थी।
लेकिन इन दिनों मिश्रित स्वरूप में अंगूर की मांग हो रही है। अब अंगूर फलों का सीजन अंतिम चरण में होने की बात भी कुछ विक्रेताओं ने कहीं है। वहीं अंगूर के दाम भी अधिक है। बाजारों में अंगूर 200 रूपये किलो के दाम से बिक रहा है। ऐसे में इस फल की ओर ग्राहकों का रूझान मिलाजुला नजर आ रहा है।
बॉक्स हेतु ग्राहकों की संख्या घटी गर्मी का दौर शुरू है, ऐसे में ग्राहकों की संख्या में काफी कमी आयी है। विभिन्न मौसमी फलों की मांग ग्राहकों द्वारा हो रही है, लेकिन अंगूर की मांग कम है। अब अंगूर का सीजन भी अंतिम चरण में है। ऐसे में इन दिनों आम समेत अन्य फलों की मांग हो रही है।
लेकिन कड़ी धूप के चलते ग्राहकों में व्यापक कमी दिखाई दे रही है। इसका असर व्यवसाय पर नजर आ रहा है।
