OYO होटल में खूनी वारदात: गायब होने के 24 घंटे बाद मिली लाश, हत्यारे ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

OYO Hotel Murder: फेटरी (नागपुर) के ओयो होटल में बीए छात्रा रुचिता भांगे की चाकू मारकर हत्या। आरोपी सौरभ जामगड़े फरार। प्रेम संबंध और पुरानी रंजिश का मामला, पुलिस जांच जारी।
A 21-year-old girl, Ruchita Bhange, was stabbed to death in an OYO hotel in Fetry, Nagpur. Accused Saurabh Jamgade on the run.
ओयो होटल में युवती की हत्या (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Crime News: कलमेश्वर-नागपुर महामार्ग पर स्थित फेटरी गांव के एक ओयो होटल में युवती की चाकू से वार कर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना गुरुवार को मध्य रात्रि को सामने आई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतका की पहचान बोरगांव, वेलकम सोसाइटी, जूनी बस्ती, गिट्टीखदान, नागपुर निवासी रुचिता राजेश भांगे (21) के रूप में हुई।

रुचिता नागपुर के धनवटे महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी तथा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। मृतका के पिता द्वारा कलमेश्वर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आष्टी, जिला नागपुर निवासी सौरभ उर्फ बिट्टू जामगड़े (25) पर संदेह व्यक्त किया गया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी और रुचिता के बीच प्रेम संबंध थे और इसी विवाद के चलते हत्या की गई।

आरोपी मौके से फरार

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी सौरभ ने पूर्व में भी रुचिता की जान लेने का प्रयास किया था। शोर सुनकर पड़ोसियों ने हस्तक्षेप किया, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसके बाद कुछ समय तक मामला शांत रहा।

कुछ दिन पहले पुलिस भर्ती अभ्यास के दौरान आरोपी ने उसके साथ विवाद कर मारपीट की थी और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था। गुरुवार दोपहर रुचिता घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद गिट्टीखदान पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

कमरा नंबर 105 में मिला शव

23 जनवरी को दोपहर में फेटरी स्थित ओयो होटल की पहली मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 105 में रुचिता का शव रक्तरंजित अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही कलमेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम की मदद से पंचनामा किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी मनोज कालबांडे के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीमें गठित कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई।