- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Family Share Fraud 34 Crore Case
नागपुर में ससुर की मौत बनी करोड़ों की डील! 34 करोड़ के शेयर गायब, पुलिस जांच में खुलासा
₹34 Crore Scam in Nagpur: नागपुर में 34 करोड़ के शेयर हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया। ससुर की मौत के बाद रिश्तेदारों ने मिलकर कंपनी के शेयर अपने नाम कर लिए, पुलिस जांच शुरू।
- Written By: प्रिया जैस

फ्रॉड केस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Share Fraud: नागपुर में ससुर की मृत्यु के बाद उनके छोटे भाई और परिवार ने मिलकर 34 करोड़ रुपये के शेयर हड़प लिए। इस प्रकरण में लकड़गंज पुलिस ने रायपुर में रहने वाले व्यापारी परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जलाराम अपार्टमेंट, लकड़गंज निवासी सोनल मनोज अग्रवाल (45) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
आरोपियों में विधानसभा रोड, रायपुर निवासी रवि रतनकुमार अग्रवाल, प्रीति रवि अग्रवाल, शकुंतला रतनकुमार अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, मुस्कान गुप्ता, अशोक ऋषिकेश अग्रवाल, सुभाषचंद्र मंगतराम मित्तल और गेंदलाल पंचमलाल शाहू का समावेश है। सोनल की शिकायत के अनुसार उनके ससुर सज्जनकुमार अग्रवाल और छोटे ससुर रतनकुमार अग्रवाल ने पार्टनरशिप में ‘मेसर्स ओडिशा बंगाल करियर लि. कंपनी’ की शुरुआत की थी।
चाचा ने चली चाल
व्यापार बढ़ाने के लिए कंपनी का प्रादेशिक कार्यालय नागपुर के टेलीफोन एक्सचेंज चौक के समीप शुरू किया गया। इसके लिए उनके पति मनोज अग्रवाल नागपुर आ गए। तब से उनका परिवार यहीं रहता है। वर्ष 2018 में कंपनी बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज में रजिस्टर हुई। तब कंपनी को 52.21 लाख शेयर का मालिकी हक मिला था जिसमें मनोज, उनकी मां, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का समावेश था।
सम्बंधित ख़बरें
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
नाफेड की चना खरीद अवधि बढ़ाई जाए, सांसद काले ने पालकमंत्री बावनकुले से की मांग
आरटीई छात्रों से अवैध फीस वसूली की शिकायतें तेज, अमरावती में निजी स्कूलों पर शुल्क लेने के आरोप
चिखलदरा में एसटी चालक पर हमला, आरोपी को कोर्ट ने ठहराया दोषी, 10 साल पुराना मामला
यह भी पढ़ें – अजित पुत्र पर महायुति मेहरबान, पहले पार्थ को बचाया अब जुर्माना भी माफ! पवार पर लटकी तलवार?
मनोज के पिता की मौत होने के बाद चाचा रतनकुमार और उनके बेटे रविकुमार ने सारे व्यवहार अपने हाथ में लिए। रवि और उनकी पत्नी प्रीति ने खुद को प्रबंध निदेशक और अतिरिक्त निदेशक नियुक्त कर लिया। अन्य आरोपियों के साथ मिलीभगत करके डिस्कोलजर फॉर्म पर फर्जी हस्ताक्षर करके सारे शेयर अपने नाम पर कर लिए।
हेराफेरी का हुआ खुलासा
कंपनी को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया। वर्ष 2024 में सोनल के पति मनोज की तबीयत बिगड़ गई। सोनल ने उनका उपचार करने के लिए कंपनी से पैसे मांगे तो रवि ने साफ इनकार कर दिया और बताया कि कंपनी में उनका कोई हिस्सा नहीं है। इसके बाद दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई और हेराफेरी सामने आई।
उन्हें पता चला कि रवि ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 31.27 करोड़ रुपये के शेयर हड़प लिए हैं। वहीं खातों से 3 करोड़ रुपये भी अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत लकड़गंज पुलिस से की। पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
Nagpur family share fraud 34 crore case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CA छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! अब AI और डेटा एनालिटिक्स भी बन सकते हैं सिलेबस का हिस्सा
May 18, 2026 | 06:17 PM43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
May 18, 2026 | 06:12 PMट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका; अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
May 18, 2026 | 06:01 PMएंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
May 18, 2026 | 05:57 PMफिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
May 18, 2026 | 05:54 PMNCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 05:50 PMBakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
May 18, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













