अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम पर मनपा में घमासान, ‘मिशन 100 डेज’ से सख्ती का ऐलान; जनप्रतिनिधियों को भी चेतावनी
Nagpur Municipal Action Plan: नागपुर में अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम पर मनपा में हंगामा। आयुक्त ने ‘मिशन 100 डेज’ अभियान का ऐलान किया, सख्त कार्रवाई के संकेत दिए।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम, (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Traffic Congestion: नागपुर महानगर पालिका के सदन में शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण, अवैध बाजारों और बेकाबू ट्रैफिक जाम के मुद्दे पर पार्षदों ने मनपा की सभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान प्रशासन को आड़े हाथों लिया। शहर की सड़कों और संकरी गलियों में पैदल चलने तक की जगह न बचने से नाराज पार्षदों के सवालों का जवाब देते हुए मनपा आयुक्त विपिन इटनकर ने अतिक्रमण के खिलाफ ‘मिशन 100 डेज’ नामक एक बड़े और सख्त अभियान की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे, लेकिन उस समय यह हमारा आदमी है, इस तरह का जनप्रतिनिधियों का अनुरोध नहीं चलेगा। चर्चा में पार्षद भावना लोणारे, बंटी कुकडे, असलम खान, किशोर कुमेरिया, दिव्या घुरडे आदि ने हिस्सा लिया।
हॉकर्स का होगा पुनर्वास
इटनकर ने स्पष्ट किया कि केवल अतिक्रमण हटाना ही उद्देश्य नहीं है। शहर के फेरीवालों और गरीबों की रोजी-रोटी को ध्यान में रखते हुए टाउन वेडिंग कमेटी के प्रावधानों के तहत उन्हें चिन्हित खुली जगहों या नजूल की जमीनों पर अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने की योजना आयुक्त विपिन भी बनाई जा रही है। आयुक्त ने सदन और नागरिकों से इस महा अभियान के लिए कुछ समय और सहयोग की अपील करते हुए जल्द ही सकारात्मक परिणाम देने का वादा किया।
सम्बंधित ख़बरें
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
छत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Shirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
आंबेगांव के 1,578 किसानों को 9.85 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मंजूर, महाआईटी पोर्टल पर 3,389 प्रविष्टियां
अतिक्रमण उन्मूलन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
सदन में पार्षद संजय कुमार बालपंडे ने गांधीबाग, राजवाड़ा पैलेस से गजीपेठ और किन्नर चौक के इलाकों की दयनीय स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में शनिवार और रविवार को हजारों की संख्या में अवैध दुकाने लगती हैं, जिससे स्थानीय लोगों का 8-9 घंटे तक घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।
प्रशासन की नाकामी की पोल खोलते हुए उन्होंने कहा कि पूरे एक साल में अतिक्रमण उन्मूलन विभाग ने केवल एक आपराधिक (फौजदारी) मामला दर्ज किया और मात्र 24,000 रुपये का जुर्माना उसूला, नगरसेवकों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण उन्मूलन विभाग की गाडयिा सिर्फ दिखावे के लिए आती है। उनके आते ही ठेले वाले सामान लेकर गलियों में छिप जाते है और गाड़ी के जाते ही बाजार फिर से सज जाता है।
आयुक्त ने दी चेतावनी, अब नहीं चलेगा किसी का दबाव
सदन की तीखी प्रतिक्रिया और भावनाओं को देखते हुए आयुक्त ने विस्तृत जवाच दिया। उन्होंने माना कि यह एक गंभीर समस्या है और इसके स्थायी समाधान के लिए ‘मिशन 100 डेज’ शुरू किया जा रहा है।
8 श्रेणियों में होगी सख्त कार्रवाई अवैध होर्डिंग, फुटपाथ पर पक्के निर्माण, निवासी अतिक्रमण और सड़क किनारे ठेले लगाने वाली सहित कुल 8 अलग-अलग प्रकार के अतिक्रमण चिन्हित किए गए है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर मनपा में कर वसूली को लेकर तीखी बहस, गरीबों के लिए अभय योजना की मांग; सदन में उठा मुद्दा
53 अवैध बाजार विन्हित पूरे शहर में लग रहे 53 अवैध साप्ताहिक बाजारों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द ही हटाया जाएगा।
त्रिस्तरीय मेगा ऑपरेशन अतिक्रमण हटाने के लिए अब मनपा अकेले नहीं, बल्कि पुलिस और राजस्व विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करेगी।
इसके लिए बीएनएस और एनएमसी कानूनों का सख्ती से पालन किया जाएगा, ये मेरा आदमी है’ वाली सिफारिशें होगी नामंजूर आयुक्त ने सदन में रफष्ट चेतावनी दी कि इस कार्रवाई के दौरान किसी भी नेता का फोन या राजनीतिक दबाव काम नहीं आएगा।
