-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Elections Political Parties Offering Ab Forms To Independents
महायुति-एमवीए में फूट का असर, निर्दलीयों को ‘प्रसाद’ की तरह बांटे टिकट, बागियों ने दिखाए तेवर
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur municipal election updates 2026: नागपुर निकाय चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पार्टियों के पास चेहरों की कमी पड़ी तो पदाधिकारियों ने निर्दलीयों के घर दस्तक दी।

नागपुर निकाय चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
AB form distribution in Nagpur: नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख की सुबह उन निर्दलीयों के दरवाजे पर कुछ पार्टियां अपना-अपना एबी फॉर्म लेकर पहुंचीं जिन्हें अचानक उम्मीदवार तय करने थे लेकिन कुछ ने लॉटरी लगी समझकर स्वीकार कर लिया तो कुछ ने अपनी मूल पार्टी से टिकट कटने का बदला लेने और अपने प्रभाग में अपनी ताकत आजमाने के लिए निर्दलीय ही मैदान में डटे रहने का निर्णय लिया।
30 दिसंबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी और समय दोपहर 2 बजे तक का ही था। जैसे ही महायुति और महाविकास आघाड़ी टूटी तो सहयोगी दलों खासकर राकां अजीत पवार और राकां शरद पवार पार्टी में अफरातफरी मच गई। दोनों दलों को उम्मीदवार उतारने थे।
हालांकि पहले ही इच्छुक उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेकर सूची तैयार कर ली गई थी लेकिन जीत सकने वाले या फिर मूल पार्टियों के अधिक से अधिक वोट काट सकने वाले उम्मीदवारों को एबी फॉर्म देने की होड़ मची थी। उनके पदाधिकारी एबी फॉर्म लेकर अच्छे उम्मीदवारों के घरों तक पहुंच रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
गड़चिरोली के नप उपचुनाव में BJP को लगा झटका! कुरखेड़ा में कांग्रेस तो अहेरी में शरद पवार गुट ने लहराया परचम
पातुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बजा डंका, हिदायत खान ने भाजपा-शिवसेना यूबीटी को 1600 वोटों से दी शिकस्त
बागियों को लपकने का प्रयास
भाजपा व कांग्रेस के टिकट नहीं मिलने से नाराज और बागी उम्मीदवारों को लपकने का प्रयास दोनों राष्ट्रवादी, बसपा, एमआईएम, मुस्लिम लीग आदि द्वारा किया गया। कुछ ने अपने इलाके में सामाजिक कार्य में सक्रिय युवाओं को लपका। राकां शरद पवार के उम्मीदवारों की सूची में एक नाम ऐसा शामिल किया गया जो कांग्रेस का अच्छा कार्यकर्ता रहा है।
उसे कांग्रेस उम्मीदवारी का प्रबल दावेदार समझा जा रहा था लेकिन टिकट कट गई। उसके अनुसार राकां एसपी सहित बसपा व अन्य कुछ पार्टियों के पदाधिकारी उसके पास अपना एबी फॉर्म लेकर आए लेकिन उसे अपने दम पर ही अपनी पकड़ साबित कर कांग्रेस के दिखाना है, इसलिए उनके एबी फार्म लेने से इनकार कर दिया और निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया।
ऐसे अनेक उम्मीदवारों के नाम अचानक ही इन पार्टियों ने अपनी सूची में शामिल कर एबी फॉर्म ऑफर किया। कुछ ने चुनाव चिह्न के लिए ले लिया और कुछ ने ठुकरा दिया।
दिखाने के लिए इंटरव्यू
इस बार सभी पार्टियों में इच्छुक उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए गए थे। सभी ने दावा किया था कि उनकी टिकट से लड़ने के इच्छुकों की संख्या कुल सीटों से 3 से 10 गुना है। उम्मीदवारी तय करना मुश्किल बताया जा रहा था लेकिन जब सूची घोषित हुई तो उसमें ऐसे अनेक नाम सामने आए हैं जिन्होंने उन पार्टियों के इंटरव्यू नहीं दिए थे।
यह भी पढ़ें – ‘देवदूत’ कहे जाने वाले न्यूरो सर्जन डॉ. पाखमोडे का निधन, CM फडणवीस और नितिन गडकरी ने जताया शोक
उत्तर नागपुर में एक युवा जिसे राकां अजीत पवार पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, उसने कांग्रेस की टिकट के लिए इंटरव्यू दिया था। टिकट नहीं मिलता देख उसने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। नामांकन दाखिल करने की पूर्व संध्या पर उसे बसपा का ऑफर मिला।
दूसरे दिन सुबह ‘घड़ी’ से ऑफर आ गया। उसने घड़ी चुन ली। दरअसल कांग्रेस व भाजपा को छोड़ दें तो शेष अन्य पार्टियों की नागपुर में पकड़ नहीं है। उनके पास सारे प्रभागों में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार तो क्या, कार्य करने वाले कार्यकर्ता तक नहीं हैं। ऐसे में ऐन वक्त पर अधिक से अधिक उम्मीदवार दिखाने के लिए उन्होंने अपने एबी फॉर्म प्रसाद की तरह बांटे।
Nagpur elections political parties offering ab forms to independents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Jul 03, 2026 | 07:29 AMAamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
Jul 03, 2026 | 07:23 AMPapua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
Jul 03, 2026 | 07:23 AMवाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
Jul 03, 2026 | 07:22 AMबॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














