नागपुर में वोटिंग से चंद घंटे पहले खूनी खेल! प्रभाग 11 के भाजपा उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर जानलेवा हमला
BJP Candidate Attacked: नागपुर में वोटिंग से पहले मची सनसनी। प्रभाग 11 के भाजपा उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर जानलेवा हमला। दयाशंकर तिवारी ने लगाया साजिश का आरोप। पढ़ें पूरी खबर।
- Written By: प्रिया जैस
भूषण शिंगणे पर हमला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Bhushan Shingne Attack: नागपुर में मतदान से कुछ घंटे पहले चुनावी माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी के प्रभाग क्रमांक 11 के उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना बुधवार देर रात की है। हमले में धारदार हथियार का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इस घटना की पुष्टि भाजपा नागपुर शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने की। उनके अनुसार, भूषण शिंगणे को गोरेवाड़ा इलाके में कथित तौर पर मतदाताओं को पैसे बांटे जाने की सूचना मिली थी। इसी के चलते वे अपने 4-5 समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और कथित गतिविधि को रोकने की कोशिश की।
40–50 लोगों ने किया हमला
दयाशंकर तिवारी का आरोप है कि वहां पहले से मौजूद करीब 40 से 50 लोगों ने शिंगणे और उनके साथियों पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू और पत्थरों से वार किया। समर्थकों को बचाने के प्रयास में शिंगणे खुद हमले की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अमित शाह का सदन में बयान… PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी की 5 मांगें
CM फडणवीस के जन्मदिवस पर छत्रपति संभाजीनगर में एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य, 22 जुलाई से शुरू होगा हरित महोत्सव
मध्यप्रदेश विधानसभा: अनुपूरक बजट पेश, यूसीसी विधेयक पर सदन में शुरू हुई चर्चा, आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष
यह भी पढ़ें – BMC Election: मुंबई का ‘बॉस’ चुनने के लिए आज मतदान, देर रात तक चलेगी मेट्रो, 64 हजार कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा
मेयो अस्पताल में इलाज जारी
घायल भूषण शिंगणे को तत्काल मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। भाजपा का दावा है कि घटना के समय इलाके में कांग्रेस के उम्मीदवार भी मौजूद थे। पार्टी ने इस हमले को पूर्व नियोजित साजिश करार दिया है।
भाजपा शहर अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और हमले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
