Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हेलमेट ने बचाई कई जानें, सड़क पर फैला डीजल, नागपुर में 50 से ज्यादा बाइक सवार गिरे धड़ाधड़

Nagpur road accident: नागपुर में सड़क पर डीजल फैलने से 50 वाहन चालक फिसलकर घायल, महिलाएं भी शामिल। प्रशासन की देरी पर आक्रोश, हेलमेट ने कई जानें बचाईं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 19, 2025 | 01:50 PM

सड़क पर डीजल (AI generated image)

Follow Us
Close
Follow Us:

Diesel Spilled on Road: गुरुवार को एक हैरान करने देने वाली घटना सामने आई। सड़क पर डीजल फैला होने के कारण 50 वाहन चालक सड़क पर गिर गए। कई वाहन चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वाहन चालकों में महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे शीतला माता मंदिर से भांडे प्लॉट के बीच हुई। पीड़ितों ने बताया कि शीतला माता मंदिर से भांडे प्लॉट के बीच सड़क पर डीजल पड़ा हुआ था।

वाहन चालक पानी समझकर सड़क पार कर रहे थे। डीजल होने के कारण लोगों की गाड़ियां स्लिप हो गईं और वे सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर डीजल पड़ा होने के बावजूद प्रशासन द्वारा सफाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने बताया कि कई चालक हेलमेट होने के कारण बच गए। यदि हेलमेट नहीं होता तो जनहानि भी हो सकती थी।

लोगों ने की मदद

इसके अलावा सड़क पर गिरने से कुछ लोगों के कपड़े भी फट गए। लोगों ने बताया कि मार्ग पर डॉ. गोस्वामी का क्लिनिक है। गोस्वामी लोगों की सहायता करने के लिए रुकने का इशारा दे रहे थे लेकिन वाहन चालक खतरे का इशारा समझने में देरी के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा पीड़ित चालकों की सहायता की गई।

सम्बंधित ख़बरें

येवला तालुका सहकारी औद्योगिक वसाहत का संचालक मंडल बर्खास्त, संस्था पर प्रशासक नियुक्त

Nashik Agricultural Market: सोयाबीन के दाम 500 रुपये गिरे, किसानों में बढ़ी चिंता

पंचवटी फायरिंग केस: पूर्व पार्षद जगदीश पाटिल की जमानत अटकी, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई लंबित

समय पर चार्जशीट दाखिल न करने वाले पुलिसकर्मियों पर जुर्माना, नासिक पुलिस आयुक्त की सख्ती

100 मीटर के मार्ग पर फैला डीजल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मार्ग पर कम मात्रा में नहीं बल्कि बड़ी मात्रा में डीजल फैला हुआ था। लगभग 100 मीटर लंबे और 15 फुट चौड़े मार्ग पर डीजल फैला हुआ था। इस कारण तेज रफ्तार में आ रहे चालकों के वाहन अनियंत्रित हो रहे थे। डीजल के कारण ब्रेक लगाने पर कुछ चालक मुंह के बल गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें – मुंबई में आबादी वाले इलाके में घुसा तेंदुआ, एक छत से दूसरी छत पर कूदा, कई घायल, देखें डरावना VIDEO

1 घंटे बाद बंद किया रास्ता

करीब 1 घंटे तक यह सिलसिला चलता रहा लेकिन प्रशासन द्वारा कोई उपाय नहीं किया गया। लोगों ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में भी सूचना दी गई लेकिन आधा घंटे बाद भी पुलिस की टीम नहीं पहुंची। लगभग 1 घंटा बाद पास में जारी मेट्रो निर्माण कार्य से कामगारों ने रास्ते पर बैरिकेडिंग कर मार्ग को बंद कर दिया। इसके पश्चात सड़क पर फैले डीजल पर मिट्टी डाली गई। लोगों का कहना है कि यदि शिकायत के बाद प्रशासन की ओर से तुरंत एक्शन लिया गया होता तो जख्मियों की संख्या इतनी अधिक नहीं होती।

Nagpur diesel spill road accident 50 riders injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2025 | 01:50 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.