Nagpur News In Hindi : नागपुर जिप के पूर्व सदस्य देवेंद्र गोडबोले तथा भारती गोडबोले ने बाबदेव के मित्र मंडली के साथ उत्साहपूर्वक रंगोत्सव की होली खेलकर पर्व का आनंद लिया और सभी को होलिका दहन व रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर पूरे गांव में हर्षोल्लास और उमंग का वातावरण देखने को मिला. कार्यक्रम की शुरुआत एकदूसरे को अबीरगुलाल लगाकर की गई.
ढोलताशों की गूंज के बीच युवाओं ने जमकर नृत्य किया और रंगों के इस पर्व का भरपूर आनंद लिया. पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा. इस दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया. उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक एकता, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्व जिप सदस्य देवेंद्र गोडबोले, भारती गोडबोले, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र येलणे, सुरेंद्र येलणे, उमेश गायधणे, रामचंद्र डांगरे, प्रशांत डांगरे, सचिन वंजारी, अंकुश कडू, पीयूष वांदिले, रोहित पत्रे, राहुल कुंभलकर, प्रविण कारेमोरे सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा.