42 बैंक खाते सील, पुणे-मुंबई में रेड! क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाकर ‘करोड़पति’ बनाने का झांसा पड़ा महंगा
Nagpur Cyber Crime Police Raid: नागपुर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। ऑनलाइन बेटिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी। 42 बैंक खाते फ्रीज, पुणे-मुंबई में छापेमारी। जानें कैसे जालसाजों ने बिछाया था जाल।
- Written By: प्रिया जैस
साइबर क्राइम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Cyber Crime Pune Mumbai Raid: नागपुर शहर साइबर पुलिस ने क्रिकेट मैच के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। एक किराना व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण में 42 लोगों के बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कर दिया गया है। इसके साथ ही साइबर पुलिस की टीम ने पुणे और मुंबई में एक साथ छापेमारी की है। मुख्य सरगना की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 6 फरवरी से 25 मार्च 2026 के बीच शिकायतकर्ता हितेन को वाट्सएप पर बार-बार संदेश भेजकर ‘करोड़पति बनने’ का लालच दिया। इसके बाद उन्हें wwwkhelegaindia777.com नाम की फर्जी वेबसाइट पर ‘K7hiran54’ आईडी और ‘Cool4321’ पासवर्ड देकर गेम खेलने के लिए प्रेरित किया गया।
आरोपियों ने बनाए 42 बैंक खाते
शुरुआत में आरोपियों ने हितेन से ‘यूनिक गारमेंट’ नाम के खाते में 500 रुपये जमा कराए। इसके बाद क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने के लिए आरोपियों ने 42 अलग-अलग बैंक खाते उपलब्ध कराए। इन खातों में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के शिवम अग्रवाल, रोहित कुमार, अजीत कुमार, हृदेश, सत्यभान सिंह, किशन सिंह, मनीष कुमार, आर्या ट्रेडर्स, जेके ट्रेडर्स, गुरमेल सिंह सहित कुल 42 लोगों के नाम सामने आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
इन खातों में इंडसइंड बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और आरबीएल बैंक शामिल हैं। आरोपियों द्वारा खेल में जीत की संभावना दिखाकर बार-बार पैसे जमा कराए जाते थे लेकिन जीतने के बाद भी प्वाइंट खाते में नहीं जोड़े जाते थे। शिकायत करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए हितेन को ब्लॉक कर दिया।
यह भी पढ़ें – बढ़ता नागपुर, नया नागपुर! लावा से बेसा तक…3500 वाली जमीन अब 12,000 के पार, जानें आपके इलाके का हाल
पुलिस ने खातों को किया सील
इसके बाद पीड़ित ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने 42 खातों को सील कर दिया। जांच में सामने आया है कि गिरोह के मुख्य संचालक टेलीग्राम आईडी @khelegaindia, @Lionbookbot, @Khelegaindiabot और @Loutsexchatbot के माध्यम से सक्रिय थे।
साइबर पुलिस ने पुणे और मुंबई के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की है। आरोपियों की तलाश जारी है। जांच के दौरान यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि इस ‘बेटिंग एप’ के जरिए ठगी की रकम हवाला के माध्यम से ट्रांसफर की जा रही थी। इस दिशा में भी जांच तेज कर दी गई है।
