Nagpur News: CM फडणवीस के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, सुनीं शिकायतें, किया आश्वस्त
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सचिवालय में नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उनके जनता दरबार में अपना दुखड़ा लेकर 2000 से अधिक नागरिक पहुंचे। सभी से उन्होंने मुलाकात की और सारी समस्याएं सुनीं।
- Written By: आंचल लोखंडे
CM फडणवीस के जनता दरबार में उमड़ी भीड़। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सचिवालय में नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उनके जनता दरबार में अपना दुखड़ा लेकर 2000 से अधिक नागरिक पहुंचे। सभी से उन्होंने मुलाकात की और सारी समस्याएं सुनीं। 626 लोगों, संस्थाओं आदि से उन्होंने आवेदन स्वीकार किए और संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही के लिए निर्देश दिए। उनके दरबार में न केवल शहर बल्कि जिले के ग्रामीण भागों व दूसरे जिलों से भी नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।
🔸 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन्होंने आज नागपुर में ‘जनता दरबार’ के दौरान अनेक नागरिकों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। इस दरमियान उन्होंने जनता की समस्याएँ सुनकर उनके निवेदन स्वीकार किए। #Maharashtra #DevendraFadnavis #JantaDurbar pic.twitter.com/uSv9K3wwIw — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 20, 2025
हैदराबाद हाउस में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी लेकिन उन्होंने सभी से मुलाकात कर उनकी कठिनाइयों के निराकरण हेतु आश्वस्त किया। दिव्यांगजन, महिलाएं, विविध सामाजिक संस्थाओं के शिष्टमंडल, युवा, विद्यार्थी व ज्येष्ठ नागरिकों ने निवेदन दिए। दोपहर 12 से 3 बजे तक वे लगातार जनता जनार्दन की समस्याएं सुनते रहे।
सम्बंधित ख़बरें
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
शिकायतों के निपटारे के निर्देश
इस दौरान विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी, पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंगल, मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी, एनआईटी चेयरमैन संजय मीना, जिलाधिकारी विपिन इटनकर, महामेट्रो के व्यवस्थापकीय संचालक श्रावण हर्डीकर, ऊर्जा विभाग, सार्वजनिक बांधकाम, भूमि अभिलेख, समाज कल्याण आदि विभागों के आलाधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी नागपूर येथे ‘जनता दरबार’मध्ये नागरिकांची भेट घेत त्यांच्या समस्या जाणून घेतल्या. यावेळी संवेदनशील आणि सहृदय नेतृत्वाची नागरिकांनी प्रशंसा केली व त्यांच्या समस्यांकडे तत्परतेने लक्ष दिल्याबद्दल समाधान तसेच आभार व्यक्त केले. (नागपूर | 20-4-2025)… pic.twitter.com/GYoR2cZJXi — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 21, 2025
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
गिरफ्तार बेगुनाहों को करें रिहा
बीते महीने औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए दंगे के बाद अनेक उत्पातियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था। मकसूद हुसैन वास्ती के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सीएम के जनता दरबार में उनसे मुलाकात की। निवेदन किया गया कि हिंसा के दौरान जिनकी गिरफ्तारी हुई उनमें अनेक बेगुनाह नागरिक हैं। वे एक महीने से जेल में बंद हैं और गंभीर घायल हैं। ऐसे लोगों को तुरंत रिहा किया जाए। सीएम ने सकारात्मक आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में हाजी मो. कलाम, असलम मुल्ला खान, हाजी परवेज अहमद, ताज खान, शाहेनील रजा, राजा खान, अशफाक पटेल, साकिब खान और जावेद खान शामिल थे।
