-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Crime Branch Raid On Sitabuldi Hookah Parlor Cotpa Case Filed
नागपुर के सीताबर्डी में अवैध हुक्का पार्लर पर क्राइम ब्रांच का छापा, मालिक-मैनेजर समेत 11 पर केस दर्ज
- Written By: आकाश मसने
Nagpur Hookah Parlor Raid: नागपुर क्राइम ब्रांच ने सीताबर्डी के 'सेकंड फ्लोर कैफ़े' पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे हुक्का पार्लर का भंडाफोड़ किया। 11 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

नागपुर में हुक्का पार्लर पर नागपुर क्राइम ब्रांच का छापा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Sitabuldi Hookah Parlor Raid: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में नागपुर क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने सीताबर्डी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक नामचीन कैफे पर देर रात छापेमारी की। यहां नियमों को ताक पर रखकर ग्राहकों को प्रतिबंधित तंबाकू युक्त हुक्का परोसा जा रहा था।
नागपुर क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने सीताबर्डी इलाके में चल रहे एक हुक्का पार्लर पर छापा मार कार्रवाई करते हुए ‘सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम’ (COTPA) के तहत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
क्राइम ब्रांच यूनिट-2 के अधिकारियों ने गुप्त जानकारी के आधार पर सीताबर्डी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ‘सेकंड फ्लोर कैफे हुक्का पार्लर’ पर छापा मारा। जांच के दौरान पाया गया कि ग्राहकों को नियमों का उल्लंघन करते हुए तंबाकू-युक्त पदार्थों का इस्तेमाल करके हुक्का सर्विस दी जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम रेलवे द्वारा फ्रंट लाइन स्टाफ के लिए मनस्विन पहल, तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा
सोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन
बांद्रा टर्मिनस और आज़मगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कई मेन स्टेशनों पर ठहराव, 18 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग
पुरानी रंजिश में दुकानदार के साथ मारपीट; पीड़ित ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा- 24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं की FIR
मालिक और मैनेजर समेत 11 लोगों पर मामला दर्ज
नागपुर क्राइम ब्रांच ने कैफे के मालिक सनी विकास बोरकर, मैनेजर साजू सादिक खान और छापे के समय वहां मौजूद 9 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हुक्का पार्लर से ये सामान जब्त
इस कार्रवाई के दौरान नागपुर पुलिस ने 7 हुक्का पॉट, 12 हुक्का पाइप, एक हुक्का डिवाइस, अन्य संबंधित सामान जब्त किया। इसकी कुल कीमत 20,800 रुपये आंकी गई है। आरोप है कि हुक्का पॉट में तंबाकू वाले पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा था और ग्राहकों को वहां इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा था।
यह भी पढ़ें:- Maharashtra IAS Transfer: महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 सीनियर IAS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
आगे की जांच जारी
नागपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की और आगे की जांच के लिए सामान जब्त कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नागपुर में गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक विशेष अभियान का हिस्सा थी।
इस बड़ी पुलिसिया कार्रवाई के बाद से नागपुर शहर के अन्य इलाकों में अवैध रूप से हुक्का और नशीले पदार्थ परोसने वाले कैफे संचालकों में हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसियों ने साफ कर दिया है कि युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले ऐसे किसी भी ठिकाने को बख्शा नहीं जाएगा।
Nagpur crime branch raid on sitabuldi hookah parlor cotpa case filed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नन्हें बच्चों ने निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, पॉलीथीन और अखबार से बनाया रथ; वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jul 17, 2026 | 07:37 PMसड़क पर गुजर रहे हाथियों को लोगों ने गुलेल और शोर से उकसाया, फिर गजराज ने दिखाया गुस्सा; वीडियो वायरल
Jul 17, 2026 | 07:29 PMछुट्टी पर जा रहे पाक सैनिकों का BLA ने बनाया शिकार… क्वेटा में इमरजेंसी जैसे हालात, शहबाज-मुनीर बेबस
Jul 17, 2026 | 07:27 PMमहादेव ऐप मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने कारोबारी विकास गर्ग को किया गिरफ्तार, 940 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Jul 17, 2026 | 07:25 PMनोएडा की गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में फ्लैट की छत गिरी, बाल-बाल बची जान; वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Jul 17, 2026 | 07:21 PMपश्चिम रेलवे द्वारा फ्रंट लाइन स्टाफ के लिए मनस्विन पहल, तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा
Jul 17, 2026 | 07:16 PMसोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन
Jul 17, 2026 | 07:06 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM












