नागपुर: बेटिकट यात्रियों पर सख्ती: मध्य रेल ने वसूला 227 करोड़ रुपये जुर्माना
मध्य रेल ने बिना टिकट यात्रा पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 227 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। नागपुर मंडल में 24.93 करोड़ की वसूली।
Without Ticket Fine Nagpur News: बेटिकट यात्री CR ने वसूला 227 करोड़ जुर्माना। मध्य रेल द्वारा बिना टिकट और अनधिकृत यात्रा पर लगाम कसने के लिए अभियान जारी है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पूरे नेटवर्क में व्यापक टिकट जांच अभियान चलाते हुए रेलवे ने करीब 38 लाख यात्रियों को बिना टिकट या अमान्य टिकट के साथ यात्रा करते पकड़ा और उनसे 227.03 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला।
जानकारी के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में यह संख्या 34.60 लाख थी। यानी इस वर्ष मामलों में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
कार्यकर्ताओं ने दूध से धोए कांग्रेस नेता नाना पटोले के पैर, VIDEO वायरल होने के बाद शाही अंदाज पर मचा बवाल
मौत के मुंह से निकल आई जिंदगी! कन्हान पुल से नदी में कूदी किशोरी, दमकल टीम की तत्परता से बची जान
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धि: जुलाई में 21.53 मिलियन टन माल ढुलाई, कमाया 2,636 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
पर्यावरण संरक्षण की नई पहल! नागपुर में राज्यपाल के हाथों पौधारोपण अभियान का आगाज, जुटे शहर के प्रमुख दिग्गज
पिछले वर्ष के 185.62 करोड़ रुपये की तुलना में 22 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी है। चौथे स्थान पर नागपुर मंडल अभियान में नागपुर मंडल में 4 लाख यात्रियों को बिना टिकट या अवैध टिकट के साथ पकड़ा गया।
इन यात्रियों से 24.93 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नागपुर मंडल में मेलएक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनों और विशेष ट्रेनों में लगातार सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं जिससे बिना टिकट यात्रा पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया।
फरवरी 2026 के दौरान भी टिकट जांच अभियान तेज रहा। इस महीने 3.65 लाख यात्रियों को बिना टिकट या गलत टिकट के साथ पकड़ा गया, जबकि फरवरी 2025 में यह संख्या 3.32 लाख थी।
इसी तरह फरवरी 2026 में 23.27 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 30 प्रतिशत अधिक है।
