Nagpur News: कांग्रेस की ‘सदभावना यात्रा’ 16 अप्रेल को, प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला की रहेगी मौजुदगी
कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को राजनीतिक तौर पर सक्रिय रखा जाएगा। इस कड़ी में नागपुर में 16 अप्रैल को सदभावना यात्रा निकाली जा
- Written By: आंचल लोखंडे
कांग्रेस की 'सदभावना यात्रा' 16 अप्रेल को। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को राजनीतिक तौर पर सक्रिय रखा जाएगा। इस कड़ी में नागपुर में 16 अप्रैल को सदभावना यात्रा निकाली जाएगी। जनसंवाद किया जाएगा। यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
बुधवार को अहमदाबाद में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में शहर व विदर्भ के कई पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें विजय वडेट्टीवार, नितीन राऊत, अभिजीत वंजारी, अतुल कोटेचा, उमाकांत अग्निहोत्री, संजय महाकालकर का प्रमुखता से समावेश रहा। पदाधिकारियों ने विदर्भ में कांग्रेस की स्थिति पर सुझाव देने का प्रयास किया लेकिन उन्हें अधिवेशन मंच पर बोलने का मौका नहीं मिल पाया।
विदर्भ व महाराष्ट्र में संगठन स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा
इस बीच प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला से भेंट की। चेन्निथला ने विदर्भ व महाराष्ट्र में संगठन की स्थिति को लेकर अलग से विस्तृत चर्चा की योजना बनाई है। वे 15 अप्रैल को शहर में आएंगे। पदाधिकारियों के सहयोग से सदभावना यात्रा तय करेंगे। औरंगजेब मामले को लेकर शहर में हिंसा के बाद कांग्रेस ने सत्यशोध समिति के माध्यम से जनसंवाद का प्रयास किया था।
सम्बंधित ख़बरें
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
नागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
नागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जनसंवाद की अनुमति
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे के नेतृत्व में समिति ने पुलिस से हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जनसंवाद की अनुमति मांगी थी। लेकिन समिति को अनुमति नहीं मिल पाई थी। ऐसे में कांग्रेस की सदभावना यात्रा संगठन मामले में काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। विधानपरिषद सदस्य अभिजीत वंजारी ने कहा है- हमारा लक्ष्य सदभाव व भाईचारा रखना है। हम सभी नागरिक समाज के सदस्यों और अपने गठबंधन के सहयोगियों से संपर्क करेंगे।
महिला सक्षमीकरण अभियान
समाज में विभाजन व नफरत को दूर करना है। अहमदाबाद में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में प्रभावती ओझा के संगठन कार्य का स्मरण किया गया। कांग्रेस के गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक ने शोक प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा- प्रभावती ओझा 50 वर्ष कांग्रेस में सक्रिय रहीं। नागपुर शहर व प्रदेश स्तर पर संगठन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। महाराष्ट्र राज्य महिला आर्थिक विकास मंडल की अध्यक्ष के अलावा अन्य दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने महिला समाज के सक्षमीकरण के अभियान में भी योगदान दिया।
