Cold Wave Alert: ठिठुराती ठंड की चपेट में नागपुर, 8.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, कई इलाकों में अलर्ट
Cold Wave Alert Maharashtra: नागपुर में ठिठुरन बढ़ी, न्यूनतम तापमान 8.5°C तक गिरा। कई इलाकों में शीत लहर की चेतावनी, 13 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड बने रहने के आसार।
- Written By: प्रिया जैस
बढ़ी ठंड (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो)
Nagpur Weather Forecast: नागपुर में तेजी से बढ़ती ठंड के चलते अब सिटी ठिठुराती ठंड की चपेट में आ गई है। दोपहर का कुछ समय छोड़ दिया जाये तो सुबह 10 बजे तक और शाम 5 बजे से ठंड अपना रूप दिखाने लगी है। संडे को तो सिटी का न्यूनतम तापमान 8.5 डिसे तक उतर आया। यह संडे इस ठंड के सीजन का सर्वाधिक कूल रहा।
मौसम विभाग ने संडे को सिटी का न्यूनतम तापमान 8.5 डिसे दर्ज किया जो औसत से 4.5 डिग्री कम रहा। हालांकि अधिकतम तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी रही। सिटी का अधिकतम तापमान 29.2 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 0.8 डिग्री कम रहा। लोगों को अब दिन में भी जैकेट, स्वेटर में देखा जा रहा है। लोग धूप में राहत महसूस कर रहे हैं। रात में अनेक जगहों पर अलाव जलाकर हाथ सेंकते लोगों को देखा जा रहा है।
कुछ इलाकों में शीत लहर की चेतावनी
जिले के 1-2 भागों में विभाग ने आगामी 2 दिन शीत लहर की चेतावनी भी दी है। वहीं सिटी का मौसम 13 दिसंबर तक कुछ इसी तरह का बना रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा और सिटी का अधिकतम तापमान 27 से 29 डिसे और न्यूनतम तापमान के 9 से 10 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Update: दिल्ली-UP समेत MP में बदला मौसम का मिजाज, एयरपोर्ट पर मची खलबली; कई फ्लाइट्स लेट
IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, सुबह से शाम तक की डरावनी है ये मौसम रिपोर्ट!
नागपुर का मौसम हुआ सुहाना, झमाझम बारिश से मिली राहत; 3 डिग्री लुढ़का तापमान
Aaj ka Mausam: दिल्ली-NCR में आंधी तो यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने इन राज्यों को दी चेतावनी
5 दिनों का तापमान (डिसे)
| दिनांक | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
|---|---|---|
| 3 दिसंबर | 28.4 | 11.4 |
| 4 दिसंबर | 28.6 | 11.0 |
| 5 दिसंबर | 27.8 | 10.8 |
| 6 दिसंबर | 27.8 | 9.6 |
| 7 दिसंबर | 29.2 | 8.5 |
यह भी पढ़ें – शीत सत्र: सरकार लाएगी 18 विधेयक, विपक्ष के बहिष्कार पर फडणवीस का पलटवार, नागपुर में चढ़ा सियासी पारा
कामठी में बढ़ी ठंड
कामठी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से ठंड में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह और रात के समय तेज ठंड महसूस होने से लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाना शुरू कर दिया है। दिन में हल्की धूप खिली रहने के बावजूद ठंडी हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है। ठंड बढ़ने का असर रोजमर्रा के जीवन पर भी दिखने लगा है। सुबह घर से निकलने वालों की संख्या कम हो गई है, वहीं मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों की संख्या में भी गिरावट आई है। गरम खाद्य पदार्थों और पेय की मांग बढ़ी है।
