संसद और चुनाव से होगा सत्ता परिवर्तन, सड़क पर आंदोलन से नहीं; नागपुर में उद्धव ठाकरे पर CM फडणवीस का पलटवार

Nagpur Fadnavis Meets Mohan Bhagwat : CM देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के रिजीम चेंज बयान पर पलटवार किया। कहा- भारत में सत्ता परिवर्तन चुनाव और संविधान के रास्ते होगा।और मोहन भागवत से भी मुलाकात की।
Nagpur Devendra Fadnavis Uddhav Thackeray Regime Change:
देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और मोहन भागवतसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर में उद्धव ठाकरे के रिजीम चेंज वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार।

  • कहा- लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुनाव है।

  • नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका का उदाहरण देकर विपक्ष पर निशाना।

  • उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व और बालासाहब ठाकरे की विचारधारा छोड़ने का आरोप लगाया।

  • नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात।

Nagpur Devendra Fadnavis Uddhav Thackeray Regime Change: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सत्ता परिवर्तन को लेकर उद्धव ठाकरे और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार बदलने का रास्ता चुनाव है। उन्होंने नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों का उदाहरण देकर सत्ता परिवर्तन की कोशिशों पर टिप्पणी की। नागपुर में उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात की।

सत्ता बदलनी है तो चुनाव में मुकाबला करें

नागपुर, महाराष्ट्र की राजनीति में रिजीम चेंज यानी सत्ता परिवर्तन को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आंदोलन को सत्ता परिवर्तन से जोड़ने वाले बयान पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया। उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार बदलने का रास्ता चुनाव है, न कि सड़क पर आंदोलन के जरिए सत्ता परिवर्तन की कोशिश।

नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान फडणवीस ने कहा कि भारत डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के संविधान के अनुसार चलता है। यदि किसी को सत्ता परिवर्तन करना है, तो उसे चुनाव में जनता का समर्थन हासिल करना चाहिए।

Nagpur Devendra Fadnavis Uddhav Thackeray Regime Change:
छत्रपति संभाजीनगर गुंठेवारी नियमितीकरण के बचे 11 दिन; महापौर की चेतावनी- 31 अक्टूबर के बाद नहीं मिलेगा मौका

नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी स्थिति नहीं

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान सर्वोपरि हैं। उन्होंने नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में हुए राजनीतिक घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत में भी उसी तरह सरकार बदलने का सपना देखने वालों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे।

मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि सत्ता हासिल करने के लिए जनता का विश्वास जीतना जरूरी है। उनके अनुसार, चुनाव ही लोकतंत्र में सत्ता तक पहुंचने का संवैधानिक माध्यम है।

Nagpur Devendra Fadnavis Uddhav Thackeray Regime Change:
नासिक कुंभ में 501 शंखवादक बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, 31 अक्टूबर को राष्ट्रपति की उपस्थिति में होगी महा गोदा आरती

उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व छोड़ने का आरोप

मुख्यमंत्री ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपनी पार्टी में हुए बदलाव को नहीं रोक पाए, वे देश में रिजीम चेंज की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व और शिवसेना संस्थापक बालासाहब ठाकरे की विचारधारा छोड़ दी थी।

फडणवीस ने दावा किया कि इसी कारण पार्टी में विवाद हुआ और बालासाहब ठाकरे की विचारधारा पर चलने वाले नेताओं ने अलग होकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना बनाई।

स्नातक चुनाव पर भी दी प्रतिक्रिया

छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में राकां के अजित पवार गुट के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ शिंदे शिवसेना के एक बागी उम्मीदवार के मैदान में होने के सवाल पर भी फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंत्री संजय शिरसाट ने अधिकृत उम्मीदवार को समर्थन देने की बात स्पष्ट कर दी है। यदि पार्टी के कुछ नेता अलग रुख अपना रहे हैं, तो संबंधित नेतृत्व को इस पर ध्यान देना चाहिए।

मोहन भागवत से मिले मुख्यमंत्री

इससे पहले मुख्यमंत्री फडणवीस सुबह करीब 9.30 बजे नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पहुंचे और सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की। वे लगभग 11 बजे वहां से रवाना हुए।

संघ मुख्यालय में दशहरा उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। मुलाकात को नवरात्रि और दशहरा की शुभकामनाओं के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा से जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ राजनीतिक जानकार इसे विधान परिषद चुनाव के संदर्भ में भी देख रहे हैं, हालांकि सूत्रों के अनुसार यह सौहार्दपूर्ण मुलाकात थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com