BJP की एकतरफा सत्ता को ललकारा! विदाई से पहले विकास ठाकरे ने कही बड़ी बात, क्या उनकी पसंद का होगा अगला अध्यक्ष?
Nagpur City Congress President Vikas Thakre: नागपुर शहर कांग्रेस को मिलेगा नया कैप्टन। 12 साल बाद पद छोड़ेंगे विकास ठाकरे, कहा- नये अध्यक्ष को देंगे पूरी ताकत। पर्यवेक्षक अरुण यादव ने शुरू किया मंथन।
- Written By: प्रिया जैस
विकास ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Congress Vikas Thakre: नागपुर शहर कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलना अब तय है। पर्यवेक्षक अरुण यादव व टीम अध्यक्ष चयन के लिए आज से विधानसभा निहाय पदाधिकारियों व इच्छुक उम्मीदवारों से वन-टू-वन चर्चा शुरू करेगी। बीते 12 वर्षों से शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे और 2 बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले विकास ठाकरे ने कहा कि जो भी नया अध्यक्ष बनेगा उसके साथ शहर कांग्रेस पूरी ताकत से खड़ी रहेगी।
वे प्रेस-परिषद में सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में पार्टी को एकजुट करने में सफलता पायी और अपने लोगों को बिखरने नहीं दिया। कोई झगड़ा नहीं। सभी ने मिलकर जनता के हित में अनेक आंदोलन किये। हम पर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के चलते 40-40 मामले दर्ज हैं लेकिन पीछे नहीं हटे। मैं चाहता हूं अब नया अध्यक्ष आए, उसे पूरी ताकत देने का काम करेंगे।
किसी प्रमुख कार्यकर्ता ने पार्टी नहीं छोड़ी
अनेक पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ जाने के सवाल पर ठाकरे ने कहा कि देश में राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। अनेक बड़े नेता और राज्य में अशोक चव्हाण जैसे नेता भी पार्टी छोड़ गए। जिसे अवसर नहीं मिलता वह छोड़ जाता है और दूसरी पार्टी में महत्व नहीं मिलता तो फिर वापस भी आता है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा या कांग्रेस, किसे किसकी ज्यादा जरूरत? सूबे की 143 सीटों के गणित ने बढ़ाई गठबंधन की सियासी टेंशन
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं
अतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त
ऐसे लोग अवसरवादी होते हैं लेकिन शहर कांग्रेस में बीते अनेक वर्षों से निष्ठावान कार्यकर्ता साथ हैं। यहां से कोई प्रमुख कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर नहीं गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल 3 वर्ष चुनाव नहीं है। इस दौरान हमें अपना संगठन बढ़ाना है, ताकि आगामी चुनाव में अधिक मजबूती से मैदान में उतर सकें।
यह भी पढ़ें – सांसदों को तोड़ना बच्चों का खेल नहीं! Anil Deshmukh ने शिंदे गुट पर कसा तंज, बोले- ऑपरेशन टाइगर जैसा कुछ नहीं
एकतरफा सत्ता को दी चुनौती
विकास ठाकरे (Vikas Thakre) ने कहा कि 2014 से अध्यक्ष हूं और तब से शहर में भाजपा की एकतरफा सत्ता रही। बावजूद इसके 2 विधायक चुनकर लाए। भाजपा कहती थी कि मनपा चुनाव में कांग्रेस को 12 सीटें भी नहीं मिलेंगी लेकिन 32 सीटें जीतीं। लोकसभा चुनाव में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की लीड कम की।
उन्होंने कहा कि पार्टी का वोटिंग परसेंटेज हर चुनाव में बढ़ाया है। पदवीधर चुनाव को लेकर कहा कि बीता चुनाव 20,000 वोटों से अभिजीत वंजारी ने जीता। इस बार भी वही उम्मीदवार होंगे और इस बार और अधिक वोटों से जीतेंगे।
ठाकरे की पसंद का होगा शहर अध्यक्ष
इधर, कयास लग रहे हैं कि नया अध्यक्ष विकास ठाकरे (Vikas Thakre) की पसंद का ही हो सकता है। उनके बहुत करीबी पदाधिकारी व नगरसेवक का नाम अग्रणी चल रहा है। पर्यवेक्षक अरुण यादव ने एक सवाल के जवाब में यह कहकर इस कयास को और मजबूत कर दिया कि ठाकरे दो बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। उनके नेतृत्व में शहर कांग्रेस ने अच्छा कार्य किया है।
