नागपुर की अल्फिया पठान ताशकंद में दिखाएंगी दम, भारतीय बॉक्सिंग टीम में मिली जगह

World Boxing Cup 2026: नागपुर की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अल्फिया पठान का विश्व बॉक्सिंग कप-2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। उनका लक्ष्य देश के लिए पदक जीतना है।
nagpur boxer alfia pathan selected indian team world boxing cup 2026
नागपुर की मुक्केबाज अल्फिया पठान(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारतीय टीम में चयन नागपुर की मुक्केबाज अल्फिया पठान का विश्व बॉक्सिंग कप-2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है।

  • अल्फिया +80 किग्रा कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

  • विश्व बॉक्सिंग कप 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित होगा।

Nagpur Boxer Alfia Pathan: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी के मंच पर नागपुर की प्रतिभा एक बार फिर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार है। शहर की उभरती नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकीं मुक्केबाज अल्फिया पठान का विश्व बॉक्सिंग कप-2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग (+80 किग्रा) में भारत की चुनौती पेश करेंगी।

प्रतियोगिता 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित होगी। भारतीय दल 23 नवंबर को ताशकंद के लिए रवाना होगा। विश्व स्तर की इस प्रतियोगिता में अल्फिया के सामने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों की चुनौती होगी। उनके चयन से नागपुर के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। अल्फिया की इस उपलब्धि के पीछे वर्षों का संघर्ष और निरंतर मेहनत है। वर्ष 2016 से वे लगातार मुक्केबाजी के मैदान में सक्रिय हैं। खास बात यह है कि वे महाराष्ट्र की उन महिला मुक्केबाजों में शामिल हैं।

nagpur boxer alfia pathan selected indian team world boxing cup 2026
अमरावती में 795 न्यायालयीन कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, संशोधित वेतनमान की मांग तेज

देश का नाम रोशन करने का अवसर

जिन्होंने लंबे समय तक खेल से जुड़ाव बनाए रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह कायम की है। वह देश की एलीट महिला मुक्केबाजी टीम का भी हिस्सा हैं। अल्फिया मानकापुर स्थित विभागीय क्रीड़ा संकुल में कोच गणेश पुरोहित के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेती हैं।

अब विश्व कप में भारतीय तिरंगे के साथ रिंग में उतरकर उनके पास नागपुर और देश का नाम रोशन करने का अवसर है। अल्फिया अपनी माता नूर जहां और पिता अकरम खान पठान को अपनी उपलब्धि का श्रेय देते हुए कहती है कि कई बार विषम परिस्थितियां सामने आईं, चोट लगी, हार मिली लेकिन मेरे माता-पिता और कोच ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाकर मुझे आगे बढ़ने की ताकत दी।

nagpur boxer alfia pathan selected indian team world boxing cup 2026
पैसों की बारिश कराने के नाम पर अघोरी पूजा? अकोला के हेमंत सपकाल की इंदौर में मौत

देश के लिए पदक जीतना एकमात्र लक्ष्य

अल्फिया ने बातचीत के दौरान कहा कि वह विश्व कप में हिस्सा लेने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिलहाल पटियाला में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में वे रोजाना करीब 6 घंटे कड़ा अभ्यास कर रही हैं। उनका लक्ष्य विश्व कप में देश के लिए पदक जीतकर नागपुर सहित भारत का नाम रोशन करना है।

अल्फिया ने कहा, 'बिना मेहनत के कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता और मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। जितनी अधिक मेहनत करेंगे, परिणाम भी उतने ही बेहतर मिलेंगे। मैं इसी सोच के साथ रोजाना अभ्यास कर रही हूं। देश के लिए पदक जीतना और अपने शहर का नाम रोशन करना ही मेरा एकमात्र उद्देश्य है।