Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur Protest: भांडेवाड़ी में कचरा कंपनी के खिलाफ बगावत, महापौर के आश्वासन पर थमा आंदोलन

Nagpur Bhandewadi Protest: भांडेवाड़ी में बायोमाइनिंग विवाद पर काम बंद आंदोलन महापौर के आश्वासन के बाद खत्म हुआ। कंपनी पर नियम उल्लंघन और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 14, 2026 | 11:44 AM

भांडेवाड़ी आंदोलन नागपुर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Waste Management Scam: नागपुर भांडेवाड़ी स्थित जिग्मा एनवायरो सॉल्यूशन प्रा।लि। की तानाशाही के खिलाफ पिछले 2 दिनों से चल रहा काम बंद आंदोलन महापौर के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।

शिवसेना नेता नितिन तिवारी के नेतृत्व में असंख्य शिवसैनिकों और कामगारों ने मनपा पर मोर्चा निकाला और महापौर नीता ठाकरे के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मनपा अधिकारी श्वेता बैनर्जी तथा राजेश दुपारे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

महापौर से चर्चा करते हुए नितिन तिवारी ने कंपनी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, उन्होंने बताया कि कंपनी को वर्ष 2019 में पुराने कचरे के बायोमाइनिंग का ठेका दिया गया था लेकिन कंपनी ‘विंडो ड्रेनेज सिस्टम’ के नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रही है। बिना किसी प्रोसेसिंग के कचरे पर प्रक्रिया की जा रही है जिससे प्रति माड़ी कचरे का वजन 5 से 6 टन तक बढ़ जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

नारी शक्ति वंदन पर महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का बड़ा बयान, कहा- निर्णय लेने वाले पदों पर बढ़े भागीदारी

भंडारा में पालोरा-कोंढा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

मीडिया से दूरी और खरात मामले पर चुप्पी की क्या थी वजह? रूपाली चाकणकर ने फेसबुक पर किया चौंकाने वाला खुलासा

गोंदिया रेल यात्रियों को राहत, पुणे-सांतरागाछी व वलसाड-खड़गपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें

अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल

इतनी बड़ी अनियमितताओं और हादसों के बावजूद मनपा प्रशासन द्वारा कंपनी को लगातार बिलों का भुगतान किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी श्वेता बनर्जी और राजेश दुफारे सब कुछ जानते हुए भी मौन साधे हुए हैं, इसलिए उनकी विभागीय जांच होनी चाहिए, मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर नीता ठाकरे ने कड़ा रुख अपनाया और अधिकारियों को आदेश दिया कि जब तक सभी शिकायतों का निवारण नहीं हो जाता, कंपनी के बिलों का भुगतान रोक दिया जाए।

कामगारों का शोषण

तिवारी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाले भूमिपुत्र कामगारों को कंपनी ने काम से निकाल दिया है। इसके अलावा कामगारों को तय न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Nagpur Crime News: आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी का जाल: नागपुर में बुकी गैंग पर छापा, 40 लाख कैश बरामद

वेतन न मिलने पर अपर कामगार आयुक्त कार्यालय में 32 करोड़ 23 लाख रुपये के बकाया वेतन की रिकवरी का केस दर्ज किया गया है जिस पर मनपा प्रशासन और कंपनी को नोटिस जारी हो चुका है।

कंपनी में पोकलैंड ऑपरेटर, वेल्डर, फिटर और हेल्पर से अमानवीय तरीके से लगातार 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है। इसी दबाव के चलते एक दुर्घटना में एक कामगार की आंखों की रोशनी तक चली गई।

Nagpur bhandewadi protest biomining company allegations work stop ended

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2026 | 11:44 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Solid Waste Management
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.