Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया रेल यात्रियों को राहत, पुणे-सांतरागाछी व वलसाड-खड़गपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें

रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-सांतरागाछी और वलसाड-खड़गपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें गोंदिया होकर गुजरेंगी।

  • Author By Manishkumar Mishra | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 14, 2026 | 06:46 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Special Trains News: गोंदिया ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को कन्फर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा पुणे–सांतरागाछी–पुणे के बीच विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।

ट्रेन क्रमांक 01429 पुणे–सांतरागाछी स्पेशल 15 व 22 अप्रैल को प्रत्येक बुधवार सुबह 10 बजे पुणे से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन प्रातः 04:08 बजे गोंदिया पहुंचेगी और 04:10 बजे आगे प्रस्थान कर रात 9 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

इसी प्रकार, ट्रेन क्रमांक 01430 सांतरागाछी–पुणे स्पेशल 17 व 24 अप्रैल को प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 3:45 बजे सांतरागाछी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे गोंदिया पहुंचेगी तथा तीसरे दिन सुबह 5:15 बजे पुणे पहुंचेगी।

सम्बंधित ख़बरें

नारी शक्ति वंदन पर महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का बड़ा बयान, कहा- निर्णय लेने वाले पदों पर बढ़े भागीदारी

भंडारा में पालोरा-कोंढा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

अमरावती में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 876 संपत्तियों की लिस्ट जारी; अब होगी कुर्की

रामटेक-मौदा रोड की ऊंचाई बनी मुसीबत! चाचेर के ग्रामीणों ने मंत्री आशीष जायसवाल से की बात, जलजमाव पर दी चेतावनी

इस ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच रहेंगे, जिनमें स्लीपर, एसी एवं जनरल श्रेणी शामिल हैं। यह ट्रेन गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

वलसाड–खड़गपुर के बीच भी स्पेशल ट्रेन शुरू

यात्रियों की सुविधा के लिए वलसाड–खड़गपुर–वलसाड के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।

ट्रेन क्रमांक 09043 वलसाड–खड़गपुर स्पेशल 15 व 22 अप्रैल को बुधवार दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 03:09 बजे गोंदिया पहुंचेगी और रात 9 बजे खड़गपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन क्रमांक 09044 खड़गपुर–वलसाड स्पेशल 17 व 24 अप्रैल को सुबह 5 बजे खड़गपुर से चलकर रात 8:35 बजे गोंदिया पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 3:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच उपलब्ध रहेंगे, जिनमें अधिकतर एसी-III कोच शामिल हैं।

Gondia railway summer special trains pune santragachi valsad kharagpur 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2026 | 06:10 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.