नागपुर एक्सीडेंट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Contractor Negligence Nagpur: नागपुर के बेसा इलाके में एक स्थानीय ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ। रात के अंधेरे में सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने एक युवक मयूर भोयर की जान जोखिम में डाल दी है। हादसा रात लगभग 1 बजे हुआ।
मयूर भोयर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे तभी बेसा क्षेत्र में चल रहे असुरक्षित निर्माण कार्य की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार निर्माण स्थल पर न तो कोई बैरिकेड्स थे, न ही कोई रिफ्लेक्टर या चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। रात के अंधेरे में दृश्यता कम होने के कारण मयूर खतरे को भांप नहीं पाए और सीधे दुर्घटना का शिकार हो गए।
इस हादसे में मयूर भोयर को गंभीर चोटें आई हैं। उनके चेहरे पर गंभीर क्षति हुई है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बेसा क्षेत्र के अनेक मार्गों पर ऐेसी ही स्थिति बनी हुई है और रात में लगातार हादसे हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें – नितिन गडकरी का नाम रील पर लेना पड़ा भारी, इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ बीजेपी IT सेल ने लिया एक्शन, जानें मामला
– बिना सुरक्षा इंतजामों के ठेकेदार को काम करने की अनुमति किसने दी।
– निर्माण स्थल पर डेंजर बोर्ड या नाइट रिफ्लेक्टर क्यों नहीं लगाए गए।
– क्या प्रशासन किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा।
– इस लापरवाही के कारण हुए मेडिकल खर्च और स्थायी क्षति का हर्जाना कौन भरेगा।