सोशल साइट की पहचान पड़ी भारी! MBA छात्र ने किया दुष्कर्म, फिर अडल्ट साइट पर डाली युवती की फोटो; पुलिस ने दबोचा
Nagpur Crime News: नागपुर के एमबीए छात्र ने दुष्कर्म के बाद पोर्न साइट पर अपलोड की युवती की फोटो। बेलतरोड़ी पुलिस ने आरोपी अभिजीत चौधरी को किया गिरफ्तार। 3 दिन की पुलिस कस्टडी।
- Written By: प्रिया जैस
दुष्कर्म मामला (डिजाइन फोटो)
Social Media Honeytrap: नागपुर में रेप पर युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें पोर्न साइट पर अपलोड करने वाले एक युवक को बेलतरोड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अजनी निवासी अभिजीत सुंदरलाल चौधरी (23) बताया गया। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार अभिजीत एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।
पीड़िता मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है और पिछले वर्ष मिहान की एक कंपनी में काम करती थी। वह बेलतरोड़ी क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी। इसी दौरान स्नैपचैट और इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी अभिजीत से पहचान हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और अभिजीत ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। विगत 25 मई 2025 को अभिजीत युवती के घर पहुंचा और शीतपेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया।
युवती के बेहोश होने के बाद अभिजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। बाद में इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर युवती वापस मध्य प्रदेश चली गई, लेकिन अभिजीत मोबाइल पर संपर्क कर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।
सम्बंधित ख़बरें
सफारी जिप्सी पर उठे सवाल: जंगल के बीचों-बीच खराब हुई गाड़ी, पर्यटकों ने पूछा-अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?
नागपुर: वानाडोंगरी में गहराया जलसंकट, टैंकर नहीं पहुंचने से नागरिकों में रोष; आंदोलन की चेतावनी
खाड़ी देशों से आयात ठप होने से नागपुर के किसानों पर ‘खाद संकट’; 50 किलो की बोरी पर सीधे ₹900 की भारी बढ़ोतरी
नागपुर में छात्र आवास विज्ञापन पर भारी बवाल; SC वर्ग के उप-वर्गीकरण पर भड़के छात्र संगठन, भेदभाव का लगाया आरोप
यह भी पढ़ें – महंगाई का महा-झटका! घरेलू गैस सिलेंडर ₹60 महंगा; अब ₹900 के पार हुई रसोई की आग, देखें नई रेट लिस्ट
परेशान होकर युवती ने बेलतरोड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अभिजीत के खिलाफ बलात्कार और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 3 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए।
‘मैं तुझे छोड़ूंगा नहीं…’
पुलिस के अनुसार अभिजीत युवती का बार-बार शारीरिक शोषण करता था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई थी और बाद में उसका गर्भपात कराया गया। युवती के मध्य प्रदेश लौटने के बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा और नागपुर आने का दबाव डालता था। युवती के इनकार करने पर वह उसे धमकियां देता था। इस दौरान अभिजीत ने उसे धमकाते हुए कहा कि “अगर तुमने मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत की तो मैं आत्महत्या कर लूंगा और तुम्हें भी नहीं छोड़ूंगा।”
